Bengaluru Stampede मामले में अब BCCI लेगी एक्शन, कहा- मूक दर्शक बनकर नहीं रह सकते

By रितिका कमठान | Jun 07, 2025

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ के मामले में 11 लोगों की मौत हो चुकी है जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी एक्शन लेने की ठानी है। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीतने के बाद जश्न मनाने के दौरान यह भयानक हादसा हुआ था। भविष्य में ऐसे हादसों पर लगाम लगाने के लिए और आयोजनों को विनियमित करने के लिए बीसीसीआई जल्द ही जरूरी दिशा निर्देश जारी कर सकती है।

बता दें कि आरसीबी की जीत का जश्न बीसीसीआई की ओर से नहीं बल्कि खुद टीम की ओर से निजी तौर पर आयोजित हुआ था। मगर सैकिया का कहना है कि वैसे ये आरसीबी का निजी मामला था। मगर बीसीसीआई भी इसमें जिम्मेदार है क्योंकि भारत में क्रिकेट की जिम्मेदारी उस पर है। हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटना फिर ना घटे।

इस हादसे के बाद लगातार से मांग उठ रही है कि इसकी जवाबदेही ली जाए और सुधार भी हो। कर्नाटर सरकार ने कार्रवाई पहले ही शुरु कर दी है। पुलिस और आयोजकों के खिलाफ एक्शन लिया गया है और गिरफ्तारियां की गई है। अनशासन बनाए रखने के लिए भी कदम उठाए गए है। क्रिकेट फिल्ड में ऐसे बड़े आयोजन होना आम है मगर अब सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी है।

प्रमुख खबरें

Pitampura Ramleela में रावण के साथ जलेगा 30 फुट का कॉकरोच, आयोजक बोले- स्वच्छता के लिए फैसला

Maharashtra Drought: सूखा पीड़ित किसानों को सिलाई मशीन और राशन किट देगी शिवसेना, Shinde का एलान

KC Tyagi बोले- असहमति देशद्रोह नहीं, नेता केंद्रित राजनीति की परिपाटी तोड़ें लोकतंत्रवादी

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल