अगर आपके फोन में दिखाई दें यह संकेत, हो जाएं सावधान, तो जरुर कोई आपकी बातें सुन रहा है।

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 23, 2024

आजकल साइबर फ्रॉड या साइबर स्कैमर्स ने पैसे ठगने के लिए नए तरीके अपना लिए है। रोजाना नए-नए केस सामने आ रहे हैं। कुछ केस में तो पैसे ठगते हैं, तो कुछ में पर्सनल बातें लीक हो जाती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स से बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से चेक कर सकते हैं किसी ने फोन हैक तो नहीं किया है।

इन टिप्स को फॉलों करें

-अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपका फोन कहीं हैक तो नहीं हुआ तो इन बातों का रखें ध्यान। ये खास टिप्स आपके लिए है।

- अगर किसी व्यक्ति ने आपका फोन हैक कर लिया है और वह चोरी छिपे आपकी कोई बातों को सुन रहा है, तो डिस्प्ले पर एक आइकन आएगा। 

- स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर राइट पर माइक या फिर ग्रीन कलर का डॉट नजर आएगा। यह तभी दिखता है, जब कोई ऐप या सॉफ्टवेयर मोबाइल का माइक एक्सेस करता है।

- यदि किसी ने आपके फोन को हैक किया है तो फिर आपकी सारी बातें चोरी छिपे सुन रहा है, तो आपकी मोबाइल की बैटरी जल्दी ड्रेन होगा।

- वहीं, अगर आपका फोन हैंग या लैग होने की पीछे की वजह हैकिंग भी हो सकती है। अक्सर मोबाइल हैकर्स के कंट्रोल के कारण मोबाइल प्रोसेसर पर लोड बढ़ जाता है। इस कारण वह लैग कर सकता है।

- अगर आपके मोबाइल का डेटा जल्दी से खत्म होता है, तो यह संकेत मोबाइल हैकिंग का भी हो सकता है।

स्मार्टफोन के सेफ्टी के लिए क्या करें

अगर आप हैकिंग से बचना चाहते हैं तो आप स्क्रीन टाइम कंट्रोल या स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर आप देख सकते हैं कि आपकी मर्जी के खिलाफ कौन-सा ऐप काम कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Parvinder Jhota का पार्थिव शरीर PGI Chandigarh से Mansa पहुँचा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम

High Uric Acid कंट्रोल करने के लिए दाल न छोड़ें, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

BSF, SSB और पुलिसकर्मियों के लिए Bengal में शुरू होगा Seema Mitra पुरस्कार

Yemen में तेज संघर्ष और नागरिक मौतों के बीच Saudi Arabia ने 5 मिसाइलें नष्ट कीं