इन जगहों की खूबसरती देखकर आप भी कहेंगे ''वाह'', ट्रैवलिंग का होगा शानदार अनुभव!

By सिमरन सिंह | Sep 15, 2020

कोरोना वायरस के कहर के कारण यात्राओं पर लगाम सी लग चुकी है। हालांकि, अब धीरे-धीरे पर्यटन जोर तो पकड़ रहे हैं, लेकिन अभी भी लोगों के मन में कोरोना संक्रमण फैलने का डर बरकरार है। ऐसे में पर्यटक ज्यादा आबादी वाली जगहों में जाने से बच रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ध्यान रख रहे हैं। वहीं, अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं या बनाने वाले हैं तो आइए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां कम आबादी है।

नार्गुलमुद

कम आबादी वाली इन जगहों में सबसे पहला नाम है पलाऊ की राजधानी नार्गुलमुद का। इस जगह को दुनिया में सबसे कम आबादी वाली राजधानियों में से एक माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां तकरीबन 400 लोग ही रहते हैं। पलाऊ की राजधानी नार्गुलमुद को साल 2006 में बनाया गया था। इस जगह ज्यादातर वो लोग आने पसंद करते हैं जिन्हें सरकारी इमारतें देखने अच्छा लगता है। बता दें कि पलाऊ में करीब 346 द्विप हैं, उन्हीं में से सबसे बड़े द्विप पर स्थित नार्गुलमुद है।

वाडुज

लिकटेंस्टीन की राजधानी वाडुज में करीब 5 हजार लोग रहते है। ये जगह देखने में काफी खूबसूरत है और इसे आप अपनी टूरिस्ट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। पहाड़ पर स्थित वडूज महल को इस शहर के हर कोने से देखा जा सकता है। बता दें कि इस शहर में कोई रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट नहीं है। यहां से सबसे नजदीकी स्टेशन भी करीब एक मील की दूरी पर है। यहां जाने के लिए बस या फिर पद यात्रा का सहारा लेना पड़ता है। यहां घूमने के लिए बहुत संख्या में पर्यटक आया करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिलासपुर की धरती पर बिखरा है गौरवशाली परम्पराओं और संस्कृति का खजाना

सैन मैरिनो 

इटली से घिरा एक छोटा सा राज्य सैन मैरिनो की आबादी भी काफी कम है, यहां करीब 4 हजार लोग रहते हैं। यह पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। ये जगह देखने में भी काफी खूबसूरत है। सैन मैरिनो से टूरिस्ट माउंट टिटैनो का बेहतरीन नजारा देख पाते हैं। बता दें कि यूरोप के सबसे छोटे स्वतंत्र राज्यों में से एक सैन मैरिनो है। यहां के लोगों की कमाई का जरिया पर्यटन ही है।

ओपाटोवेक 

पोलैंड के एक छोटे से शहर ओपाटोवेक का इतिहास बेहद पुराना और दिलचस्प है। इतिहासकारों की मानें तो इस शहर को सन् 1600 में स्वीडिश सैनिकों द्वारा तबाह कर दिया गया था। यह शहर पहले और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण तौर पर तबाह हो गया था। यह शहर कई बार नष्ट हो चुका था, लेकिन फिर भी इसे बहुत जल्दी बसा लिया गया।

हम्म, क्रोएशिया

क्रोएशिया का एक छोटा सा शहर हम्म है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां सिर्फ 30 लोग रहते हैं। यहां का इतिहास बेहद पुराना है और यहां एक संग्रहालय भी है। इस शहर का उल्लेख 1102 के डेंटिग दस्तावेजों में है। उन दस्तावेजों की मानें तो उस वक्त ये शहर चोलम के नाम से प्रसिद्ध था। इस शहर में सन् 1552 में वॅाच टावर और घंटी का निर्माण किया गया था।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

Womens Candidates: Divya Deshmukh की जीत से टॉप पर 5 खिलाड़ी, अब खिताब की Race हुई रोमांचक

पवन खेड़ा ने HC में डाली अग्रिम जमानत अर्जी, जो धाराएं लगी हैं, जानें उनके तहत कितनी सजा हो सकती है?

भारत ने ट्रंप से लिया बड़ा बदला! जीती जंग..बर्बाद कर डाला डॉलर!