मुख्य मुकाबला तो इन दोनों के ही बीच...Bihar Election 2025 से पहले प्रशांत किशोर ने कर दिया तेजस्वी-कांग्रेस के होश उड़ाने वाला दावा

By अभिनय आकाश | Oct 27, 2025

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव आज बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जनसमर्थन जुटाने हेतु सारण में एक रैली करेंगे। इससे पहले, कटिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, तेजस्वी ने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन सत्ता में आई तो वक्फ अधिनियम को 'कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। वही दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने एनडीए सहयोगी चिराग पासवान के आवास पर गए। मीडिया से बात करते हुए, चिराग ने कहा कि लोजपा (रालोद) और जदयू के बीच सब ठीक है। उन्होंने कहा कि एनडीए राज्य में सरकार बनाएगा और उनकी जीत पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी। 

इसे भी पढ़ें: फंस गए पप्पू यादव, खुलेआम पैसे बांटने पर इनकम टैक्स ने थमाया नोटिस

आप बिहार में एक नया राजनीतिक इतिहास बनते देखेंगे, और वह युग जो यहाँ 30 वर्षों से चला आ रहा था, जहाँ लोग लालू जी के डर से नीतीश कुमार-भाजपा को और भाजपा के डर से लालू यादव को वोट देते थे, अब समाप्त हो रहा है। बिहार में एक नया विकल्प उभर रहा है, और वह विकल्प किसी नेता, परिवार या जाति का नहीं है... यह बिहार के बच्चों का है। उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज पार्टी की सरकार बनती है, तो किसी को भी आजीविका के लिए राज्य नहीं छोड़ना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Asish Banerjee के निधन पर Mamata Banerjee का छलका दर्द, कहा- झूठे आरोपों से थे परेशान

झाझरा के Doon Sanskriti School में मना स्वतंत्रता दिवस, जनजातीय बच्चों की देशभक्ति ने जीता दिल

Spain ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 21वीं जीत के साथ तोड़ा Australia का World Record

Tarique Rahman के भारत दौरे पर बात जारी, लेकिन Bangladesh ने रख दी ये शर्त