नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले केजरीवाल ने कहा, अगले पांच साल की यात्रा अब शुरु होती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी अगले पांच साल की यात्रा अब शुरू होती है और उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना तथा दिल्ली को आगे ले जाने का है। उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि वह नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लाइन में खड़े हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अपना नामांकन पत्र भरने का इंतजार कर रहा हूं। मेरा टोकन नंबर 45 है। यहां नामांकन दाखिल करने के लिए अनेक लोग हैं। मुझे खुशी है कि इतने अधिक लोग लोकतंत्र में भागीदारी कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: नॉमिनेशन दाखिल करने पहुंचे केजरीवाल बोले, AAP के खिलाफ सभी दल हुए एक

केजरीवाल ने कहा, ‘‘भाजपा, कांग्रेस, लोजपा, जजपा, जदयू और राजद साथ आ गए हैं। इस बार दिल्ली में इस तरह का गठबंधन है। इन सभी दलों का एकमात्र उद्देश्य यह है कि केजरीवाल को कैसे हराया जाए। और मेरा केवल एक उद्देश्य है कि भ्रष्टाचार का कैसे खात्मा किया जाए और दिल्ली को कैसे आगे ले जाया जाए।’’ आप प्रमुख ने कहा, ‘‘वे (विपक्षी दल) कह रहे हैं कि केजरीवाल को हराओ और मैं कह रहा हूं कि स्कूलों को बेहतर बनाओ, अस्पतालों को बेहतर बनाओ। उनका एकमात्र उद्देश्य केजरीवाल को हराने का है।’’

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते