Holi 2023 से पहले अलीगढ़ में चाकचौबंद हुई व्यवस्था, ढकी गई मस्जिद की दीवारें

By रितिका कमठान | Mar 07, 2023

होली को लेकर एक तरफ पूरे भारत में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अब्दुल करीम चौराहे पर बनी मस्जिद को होली से पहले ही एहतियात के तौर पर कपड़ों और पन्नी की मददसे ढ़क दिया गया है। होली के रंगों से मस्जिद की दीवारें खराब ना हो, इसके लिए ये कदम उठाया गया है।

 जानकारी के मुताबिक मस्जिद को त्रिपाल से ढंका गया है। दरअसल पुलिस के निवेदन के बाद मस्जिद प्रशासन तनाव ना उत्पन्न हो इस उद्देश्य से मस्जिद की दीवारों को ढक देता है। होली के मद्देनजर दो से तीन दिन तक दीवारें पूरी तरह से ढ़की रहती है। बता दें कि इस वर्ष होली का त्योहार और शब ए  बारात का आयोजन एक ही दिन हो रहा है। ऐसे में पुलिस बल अतिरिक्त एहतियात बरत रहा है। 

मस्जिद का रखरखाव करने वाले हाजी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि बीते चार पांच सालों से लगातार मस्जिद को होली के त्योहार पर कवर कर दिया जाता है। यह संवेदनशील चौराहा है, जहां हलवाई खाना मस्जिद बनी हुई है। इस चौराहे पर धूमधाम से होली खेली जाती है। ऐसे में मस्जिद की दीवारों पर रंग ना गिरे इससे बचाने के लिए मस्जिद को कवर करते है। बता दें कि मस्जिदों को ढ़कने का मूल मकसद इन्हें पाक साफ रखना है। प्रशासन से लेकर स्थानीय लोग भी इसमें सहयोग करते है। मुस्लिम समाज का कहना है कि मस्जिद को एहतियात के तौर पर ढका जाता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 7,844 करोड़ रुपये का अनुपूरक Budget पेश, गैरसैंण में CM धामी ने रखा प्रस्ताव

Mao Zedong मीम विवाद पर Kylian Mbappe ने मांगी माफी, China की तीन कंपनियों ने तोड़े करार

BCCI सचिव Devajit Saikia ने राज्य संघों को लिखा पत्र, दिव्यांग क्रिकेटरों को दें बढ़ावा

दिल्ली हाट में 1 नवंबर से सजेगा Shilp Samagam Mela, कारीगरों के लिए बनेंगे सात विषयगत क्षेत्र