Tulsi Ke Upay: रामा-श्यामा तुलसी लगाने से पहले जान लें ये Golden Rules, घर में कभी नहीं आएगी गरीबी

By अनन्या मिश्रा | Jan 21, 2026

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की खास मान्यता होती है। वहीं धार्मिक शास्त्रों में भी इस पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। तुलसी के कई प्रकार होते हैं जैसे- श्यामा तुलसी, रामा तुलसी, श्वेत तुलसी और वन तुलसी आदि। लेकिन आमतौर पर घरों में ज्यादातर रामा और श्यामा तुलसी देखने को मिलती हैं।

यह भी पढ़ें: Naukri Ke Upay: नौकरी में सफलता पाने के लिए मंगलवार को करें ये उपाय, भाग्य का मिलेगा साथ 

किस दिन लगाएं श्यामा और रामा तुलसी

कुछ विशेष दिनों पर रामा और श्यामा तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन घर में तुलसी लगाने से बेहद पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं, शुक्ल पक्ष में भी इसे लगाना उत्तम माना गया है। लेकिन ख्याल रखें की शुक्ल पक्ष में भी इन तिथियों पर ही रामा और श्यामा तुलसी घर में लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के जीवन में तरक्की के नए मार्ग खुल सकते हैं।

कब नहीं लगानी चाहिए श्यामा और रामा तुलसी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भूलकर भी कुछ तिथियों में घर में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के घर और जीवन पर निगेटिव असर पड़ सकता है। एकादशी, शनिवार, रविवार और अष्टमी तिथि को तुलसी का पौधा लगाना वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। ऐसे में जातक को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक तंगी भी आ सकती है। ऐसे में तुलसी लगाते समय दिन का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

किस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी को घर पर लगाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। लेकिन इसको सही दिशा में लगाना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से तुलसी को ईशान कोण यानी की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसा संभव न होने पर आप उत्तर या पूर्व दिशा में रामा और श्यामा तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। वहीं रोजाना तुलसी के पास एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे जातक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

वास्तु टिप्स

रामा और श्यामा तुलसी को साफ स्थान पर रखना चाहिए। साथ ही उस स्थान की नियमित साफ-सफाई जरूर करें। गंदगी वाली जगह पर तुलसी का पौधा रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।

भूलकर भी घर में तुलसी का ऐसा पौधा नहीं रखना चाहिए, जिसके पत्ते पूरी तरह सूख गए हैं। क्योंकि जिस तरह से हरा-भरा पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है। वहीं सूखा तुलसी का पौधा घर में रखने से दरिद्रता भी आ सकती है।

तुलसी के पौधे को भूलकर भी रविवार और एकादशी तिथि को नहीं छूना चाहिए। वहीं इन दिनों में इस पौधे में जल नहीं डालना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से तुलसी के पौधे को गलती से भी बाथरूम या टॉयलेट के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के घर में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

लाभ

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। दोनों तुलसी के प्रकार को घर में लगाने से आसपास की निगेटिविटी दूर होती है। वहीं तुलसी भगवान श्रीहरि विष्णु को बेहद प्रिय है। क्योंकि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी के साथ मां विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है। वहीं तुलसी घर में गरीबी से मुक्ति मिल सकती है। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। वास्तु के नियम के हिसाब से तुलसी का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी