PM मोदी से पहले CM हेमंत ने कर दिया ऑक्सीजन प्‍लांट का उद्घाटन, BJP बोली- प्रधानमंत्री का अपमान

By निधि अविनाश | Oct 07, 2021

भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी और वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री के सरकार के प्रमुख के रूप में 20 साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि, 7 अक्टूबर 2001 को मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।प्रधानमंत्री कार्यालय ने सुबह एक ट्वीट में कहा कि, पीएम मोदी अक्सर खुद को प्रधान सेवक बताते हैं जो भारत को आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को बधाई देने के लिए कई सत्तारूढ़ भाजपा नेता सामने आए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के साल 2014 में सत्ता में आने के बाद की कई उपलब्धियों को भी सूचीबद्ध किया। उन्होंने लिखा कि,  "मैं आज सरकार के मुखिया के रूप में 20 साल पूरे करने पर पीएम मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं। एक 'प्रधान सेवक के रूप में, उन्होंने भारत को एक वैश्विक शक्ति बनाया है। उन्होंने हमारी पार्टी के लिए सेवा ही संगठन का मंत्र भी दिया।भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "उन्होंने जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, पीएम आवास योजना जैसी कई योजनाएं शुरू कीं।

जहां एक तरफ सभी नेता पीएम मोदी को उनके सरकार के 20 साल पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है वहीं एक नेता ऐसे भी है जिन्होंने ऐसी हरकत की है जिससे प्रधानमंत्री मोदी का एक तरीके से अपमान ही माना जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें, इस समय झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी एक हरकत से काफी चर्चे में बने हुए है। उन्होंने पीएम केयर फंड से लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन कर दिया है जिसका वर्चुअल उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री मोदी आज यानि गुरुवार को करने वाले थे। पीएम मोदी के उद्घाटन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदर अस्पताल रांची में नवअधिष्ठापित 100 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद से केन्द्र और राज्य सरकार में तनातनी बन गई है। भाजपा ने सीएम सोरेन के इस हरकरत को प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा अपमान बताया है। पार्टी ने कहावत माल महाराज का, मिर्जा खेले होली के जरिए भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। वहीं रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि, सोरेन द्वारा एक दिन पहले उदघाटन करके पीएम मोदी का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, कोरोना के विरुद्ध लड़ाई को अंतिम रूप देते हुए PMCares Fund से बने PSA Plant का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्रीजी कल करने वाले हैं। झारखण्ड में भी ऐसे 27 PSA का निर्माण हुआ है। माननीय प्रधानमंत्री के लोकार्पण तिथि से एक दिन पूर्व राज्य सरकार द्वारा लोकार्पण किया जाना समझ से परे है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की लखीमपुर की घटना पर पीएम मोदी से किया सवाल, किसानों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों है?

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पहले भी किया है पीएम मोदी का अपमान

यह पहली बार नहीं है जब झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी का अपमान नहीं किया होगा। उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6 मई 2021 को किए गए फोन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टिप्पणी से राजनीतिक बवाल मच गया था। सोरेन ने 6 मई की मध्य रात्रि एक ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था, ‘‘आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते।’’ बता दें कि पीएम मोदी ने इस दौरान झारखंड में कोरोना संक्रमण से बढ़ते संकट पर बातचीत की थी। सोरेन के इस ट्वीट पर केन्द्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने तो आपको (सोरेन) फोन किया कि कोरोना से कैसे लड़ा जाए और भारत सरकार सबके साथ है। आपने आभार व्यक्त करने की बजाय उनकी आलोचना की। प्रधानमंत्री जी ने अपना बड़प्पन दिखाया लेकिन आपने अपनी तथा मुख्यमंत्री पद की गरिमा गिरा दी।’’

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स