100वें टेस्ट से पहले कोहली को गांगुली ने दी शुभकामनाएं, बोले- मुझे पता है यह कितना एतिहासिक है, विराट के पास और बड़ी उपलब्धियों के लिए अब भी वक्त है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

मोहाली,  सौरव गांगुली को पता है कि विराट कोहली शुक्रवार को जब अपने 100वें टेस्ट के लिए मैदान पर उतरेंगे तो यह उनके लिए कितना बड़ा लम्हा होगा लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय कप्तान को भरोसा है कि यह दिग्गज बल्लेबाज भविष्य में अपने करियर में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा। बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा कि गए वीडियो संदेश में गांगुली ने कोहली को बधाई देते हुए कहा कि वह यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जब मैदान पर उतरेंगे तो यह उनके लिए सपना साकार होने वाला लम्हा होगा। तैंतीस साल के कोहली सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, गांगुली, हरभजन सिंह और इशांत शर्मा के बाद 100 टेस्ट खेलने वाले 12वें भारतीय बनेंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने Bishkek में Putin, Masoud Pezeshkian, Nikol Pashinyan और Sadyr Zhaparov से मुलाकात कर पलटे सारे समीकरण

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, आधुनिक उपकरणों की कमी से बचाव दल जूझ रहे

200MP Camera और Robotic Gimbal के साथ Honor Robot Phone लॉन्च, जानिए Price और Features

फुटपाथ वाहनों के लिए नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सड़क किनारे बाल काट रहे नाई का मुआवजा बढ़ाया