प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक आज,राष्ट्रीय सह मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

By सुयश भट्ट | Aug 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी की शुक्रवार को भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में खंडवा लोकसभा सहित 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी - संगठन के कामकाजो पर भी चर्चा की जाएगी।

आपको बता दें कि प्रदेश में बीजेपी सांसद नंद कुमार चौहान के निधन के पश्चात खंडवा लोकसभा सीट रिक्त है। इसके साथ ही पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था। जिसके बाद से ये तीनों विधानसभा सीटें खाली हैं। और इन रिक्त सीटों पर चुनाव होना है जिसके लिए बीजेपी की रणनीति तैयार करने हेतु बैठक बुलाई गई है।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान की अगस्त क्रांति पदयात्रा हुई समाप्त, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी बधाई 

वहीं बैठक में उपचुनाव के क्षेत्र के प्रभारी मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बैठक लेंगे।

प्रमुख खबरें

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स

Tirupati Laddu मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश से बाहर ट्रायल भेजने की याचिका खारिज की

Karnal में बोले अमित शाह, Rahul Gandhi ने संसद में हंगामा करने को कांग्रेस की कार्यशैली बनाया