विश्व कप में मुकाबले से पहले पाक कप्तान बाबर आजम बोले- हमारा ध्यान भारत को हराकर लय हासिल करने पर है

By अंकित सिंह | Oct 14, 2021

टी-20 विश्व कप का आगाज 17 अक्टूबर से हो रहा है। सभी टीम अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश में है। पाकिस्तान क्रिकेट भी आगामी टी20 विश्व कप कब के लिए अपनी तैयारियां कर रही है। पाकिस्तान का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ खेला जाएगा। जाहिर सी बात है कि इस मुकाबले की प्रतीक्षा दर्शक लगातार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान  चिर प्रतिद्वंदी हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहता है। भारतीय टीम जहां विराट कोहली की अगुवाई में उतरेगी तो वहीं पाकिस्तान की कमान बाबर आजम के हाथों में होगी।

इसे भी पढ़ें: KL राहुल को बल्लेबाजी की धुरी बनाने से विराट कोहली पर से दबाव कम होगा : ब्रेट ली

लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा कारणों से टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करती आई है। पाकिस्तान ने अधिकांश क्रिकेट यूएई में ही खेली है। पाकिस्तान ने वनडे या टी20 विश्व कप में कभी भारत को नहीं हराया लेकिन आजम ने कहा कि वह अतीत की बात है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।हमें सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखना है जो विश्व कप पहले भी खेल चुके हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को पाकिस्तान का बल्लेबाजी सलाहकार और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलैंडर को गेंदबाजी सलाहकार बनाया गया है। आजम ने कहा कि हेडन और फिलैंडर के पास काफी अनुभव है। हम उनसे सीखने की कोशिश करेंगे। हमारे खिलाड़ी तेजी से सीखने में माहिर हैं।

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश