MP उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की सूची में किया बदलाव, बीजेपी ने ली चुटकी

By सुयश भट्ट | Oct 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस ने बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि एनपी प्रजापति का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा दिया गया है। उनकी जगह राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।

इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर दलित अपमान का आरोप लगाया है। बीजेपी मीडिया विभाग के अध्यक्ष लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। लोकेंद्र पराशर ने कहा कि कांग्रेस की अदालत में दलित नेता, धनाढय वकील से केस हार गया। दलितों का ऐसा सम्मान करती है कांग्रेस, एनपी प्रजापति कोई मामूली आदमी नहीं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची 

दरअसल प्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 नवंबर को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश