रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से पहले घरेलू बाजारों ने की सतर्क शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

मुंबई। नये वित्त वर्ष की रिजर्व बैंक की पहली द्वैमासिक नीतिगत बैठक के परिणामों की घोषणा से पहले बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार सतर्कता में खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 24.13 अंक यानी 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 38,901.25 अंक पर चल रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.70 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,659.65 अंक पर चल रहा था। बुधवार को सेंसेक्स 179.53 अंक यानी 0.46 प्रतिशत गिरकर 38,877.12 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी और बजाज ऑटो के शेयर 2.33 प्रतिशत तक की तेजी में रहे। एचसीएल टेक, येस बैंक, टाटा स्टील, ओएनजीसी, इंफोसिस, वेदांता और आईटीसी के शेयर 2.82 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के रामबन में नाले में गिरी टाटा सूमों, 11 लोगों ने गंवाई अपनी जिंदगियां

विश्लेषकों के अनुसार, रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों की घोषणा से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 1,040.48 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। घरेलू संस्थागत निवेशक भी 80.83 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। रिजर्व बैंक की नये वित्त वर्ष की पहली द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणाम आज दिन में घोषित किये जाने वाले हैं। इस बीच एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी तेजी में चल रहा था।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !