जम्मू कश्मीर के रामबन में नाले में गिरी टाटा सूमों, 11 लोगों ने गंवाई अपनी जिंदगियां

11-dead-as-tata-sumo-falls-into-gorge-in-ramban-jammu-kashmir
सुरेश डुग्गर । Mar 16 2019 5:14PM

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूमो जेके14बी-0369 में सवार 15 लोग चंद्रकोट से राजगढ़ जा रहे थे। एक तीखे मोड़ पर सूमो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा कुंदा नाला में जा गिरी।

जम्मू। जम्मू संभाग के जिला रामबन के चंद्रकोट इलाके से राजगढ़ की ओर जा रही एक टाटा सूमो कुंदा नाले में लुढ़क जाने से उसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई जिनमें दो महिलाएं व एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा 5 लोग घायल हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन सभी को एयरलिफट कर जम्मू राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया है। पहले यह सभी घायल जिला अस्पताल रामबन भर्ती कराए गए थे।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में बड़ा हादसा, फुटओवर ब्रिज गिरने से 5 लोगों की मौत, 36 घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूमो जेके14बी-0369 में सवार 15 लोग चंद्रकोट से राजगढ़ जा रहे थे। एक तीखे मोड़ पर सूमो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा कुंदा नाला में जा गिरी। खाई गहरी होने के कारण सूमों के नीचे पहुंचने तक परखचे उड़ गए। उसमें बैठे पांच यात्री जिनमें दो महिलाएं व एक बच्चा भी शामिल था, कि मौके पर ही मौत हो गई।बाकी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से वाहन से बाहर निकाल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था। जहां से बाद में उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रामबन भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: 50 देशों के बाद, अब ट्रंप ने भी लगाई बोइंग 737 मैक्स विमानों के उड़ान पर रोक

अन्य गंभीर रूप से घायल 6 लोगों की अस्पताल में जख्मों का ताव न सहने के कारण मृत्यु हो गई। रामबन जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा जेपी सिंह ने बताया कि बाकी चार लोगों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई। इनमें से चार को एयरलिफट कर जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। जबकि एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों को जिला अस्पताल रामबन के शवगृह में रखा गया है। अभी तक किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़