पाकिस्तान से फिर भेजे गए थे भिखारी, Saudi Arabia के एयरपोर्ट पर पकड़े गए

By रितिका कमठान | Oct 01, 2023

पाकिस्तान से आए भिखारी की संख्या सऊदी अरब में बीते कुछ समय से काफी अधिक बढ़ रही है जिसे लेकर अरब देश काफी परेशान है। इस बार 16 ऐसे लोग पकड़ में आए हैं, जो कहते तो तौर पर पाकिस्तान के भिखारी थे। 

जांच के दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से पूछताछ की। इस दौरान जातियों ने कबूल किया कि वह भीख मांगने के लिए ही सऊदी अरब जा रहे थे। भिखारी ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि सऊदी अरब में मिलने वाली भी गुफा आधा हिस्सा उन्हें अपनी यात्रा की व्यवस्था करने वाले एजेंटों को देना होगा। जानकारी के मुताबिक इन सभी भिखारी को उमराह वीजा की अवधि खत्म होने के बाद फिर से पाकिस्तान लौटना था।

बता दें कि पाकिस्तान से लोग उमराह वीजा पर सऊदी अरब पहुंचते हैं जो की बेहद आम है। मगर बीते कुछ समय से देखने में आ रहा था कि सऊदी अरब पहुंचकर भीख मांगने की शुरुआत कर देते हैं। इसी सिलसिले को रोकने के लिए एजेंसी की एक टीम मुल्तान एयरपोर्ट पर थी जहां जांच के दौरान भिखारी को पकड़ा गया है। अधिकारियों ने सभी को हिरासत में ले लिया है। इन सभी के पकड़े जाने के बाद इन लोगों को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है।

गौरतलब है की हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है की बड़ी संख्या में लोग भीख मांगने के लिए खाड़ी देशों में भेजे जाते हैं। यह खुलासा पाकिस्तान की संसद में हुआ था। जिसमें पता चला था कि अवैध चैनलों के जरिए भिखारी को विदेशी में तस्करी की जाती है। यह भी सामने आया था कि विदेशों में पकड़े गए 90% भिखारी पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में