Kitchen Hacks: बिना तेल के बनाएं मिर्च का अचार, इन 5 Tips से सालों साल नहीं होगा खराब

By अनन्या मिश्रा | Feb 19, 2026

सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग भरवां पराठा खाते हैं। जैसे मेथी का पराठा, बथुए का पराठा और आलू का पराठा। यह सेहत के लिए अच्छा होता है और इसके साथ में मिर्ची का अचार स्वाद को बढ़ा देता है। ऐसे में अगर आप बिना तेल और बिना झंझट के मिर्च का अचार घर पर बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं बिना तेल और बिना झंझट के कैसे मिर्ची का अचार बनाकर तैयार कर सकती हैं।

तेल का काम अचार को सुरक्षित रखना होता है। लेकिन बिना तेल के अचार में गन्ने का सिरका या फिर सफेद सिरका तेल की भूमिका निभाता है। सिरका अचार को न सिर्फ फंगस लगने से रोकता है, बल्कि मिर्च को खटास और जल्दी गलाने में मदद करता है। ऐसे में आप तेल की बजाय सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अचार में राई, सौंफ, मेथी और कलौंजी जैसे मसाले पाए जाते हैं। इन मसालों में प्राकृतिक तेल और नमी पाई जाती है। आप इनको कड़ाही में बिना तेल के 1-2 मिनट तक हल्का भूनें। ऐसा करने से मसालों की खुशबू बढ़ जाएगी और अचार के खराब होने की संभावना भी शून्य हो जाएगी।

नमक एक नेचुरल प्रिजर्वेटिव है। ऐसे में आप अगर बिना तेल के अचारा बनाना चाहती हैं, तो सामान्य से थोड़ा ज्यादा नमक अचार में डालें। सबसे पहले मिर्च को काटकर इसको हल्दी और नमक मिलाकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से मिर्च अपना पानी छोड़ देगी। जिसको आप हटा सकती हैं और उसमें सिरका मिलाकर प्रिजर्व कर सकती हैं।

हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के जार में ही अचार को रखना चाहिए। क्योंकि प्लास्टिक के डिब्बे अचार को खराब कर सकते हैं। वहीं अचार भरने के बाद इसके मुंह को सूती कपड़े से बांधकर इसको 3-4 दिनों तक तेज धूप दिखाएं। धूप नेचुरल तरीके से मिर्च को पकाती है और अचार की उम्र भी बढ़ाती है।

प्रमुख खबरें

Malviya Nagar fire: मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत के बाद गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज, हिरासत में मालिक

Lansdowne का यह गुप्त शिव मंदिर है Perfect Weekend Getaway, गर्मियों में मिलेगा सुकून

West Asia में बढ़ा तनाव! Iran के ड्रोन हमले के बाद Kuwait Airport खुला, US ने दी चेतावनी।

Kedarnath Dham: जानें Ukhimath क्यों है बाबा केदार की Winter Seat, यहीं होती है 6 महीने पूजा