बीजिंग में अब मास्क पहनना अनिवार्य नहीं, नियमों में किया गया बदलाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग के लोगों को अब बाहर निकलने पर मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि मई में भी ऐसी ही घोषणा की गई थी लेकिन शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पुनः सामने आने के बाद इस निर्णय को पलटना पड़ा था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस साल फरवरी से लेकर अब तक बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के 935 मामले सामने आए जिनमें से 924 मरीज ठीक हो गए। शहर में कोविड-19 से नौ मौतें हुई।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश