Health Tips: निकल आई हैं तोंद तो घर पर करें ये एक्सरसाइज, वेट और पेट दोनों होंगे कम

By अनन्या मिश्रा | Jul 08, 2023

इन दिनों महिलाओं के बीच पिलाटेस एक्‍सरसाइज का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ रहा है। पिलाटेस एक्‍सरसाइज में ऐसी एक्सरसाइज शामिल हैं, जो पूरे शरीर को एक्टिव करने का काम करती हैं। इसके साथ ही इस एक्सरसाइज को करने से फिजिकल स्‍ट्रेंथ और फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। इसके साथ ही इसे करने से आपकी मसल्स में मजबूती आती है। यह एक्सरसाइज काफी ज्यादा आसान हैं। इसे आप घर पर भी बेहद आसानी से कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: ओवरथिंकिंग को कम करने में बेहद फायदेमंद हैं ये 3 हस्त मुद्राएं, आज से करें शुरू

ब्रिज एक्‍सरसाइज

पीठ के बल लेटते हुए घुटनों को मोड़कर पैरों को सीधा जमीन पर रखें।

अब अपनी हथेलियों को खोलकर हाथों को जमीन पर रखें।

फिर धीरे-धीरे पैरों के निचले हिस्से को ऊपर उठाएं।

इस दौरान कंधे और सिर को जमीन पर ही रखें।

इस पोजीशन में 2 सेकेंड रुकते हुए वापस अपनी सामान्य अवस्था में लौट आएं।

आप इस एक्सरसाइज को रोजाना 10-20 बार करें।

सिंगल लेग सर्कल्‍स एक्‍सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करते समय पीठ के बल लेट जाएं।

अब दोनों हाथों को साइड में फैलाएं।

फिर पैरों को कंधे का चौड़ाई में खोलें। 

अब अपने घुटनों को बिना मोड़े और सामने की तरफ एक पैर फैलाएं।

पैरों से सर्कल बनाएं, लेकिन ध्यान रहें कि इस दौरान पैर जमीन में टच न हो।

इसके बाद दूसरे पैर के यही एक्सरसाइज को करें।

शुरूआत में इस प्रक्रिया को कम से कम 15 बार करें।

हंड्रेड एक्‍सरसाइज

इसे करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने घुटनों को 90 डिग्री के एंगल तक उठाएं।

फिर अपने शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं।

इसके बाद हाथ को सामने की ओर स्ट्रेच करते हुए ऊपर-नीचे करें।

इस पोजीशन में थोड़ी देर तक रहें।

अब पैरों को सामने की तरफ स्ट्रेच करें।

फिर अपनी पुरानी पोजीशन में वापस आ जाएं।

इस एक्सरसाइज को कम से कम 10 बार करें।

साइड लेग किक्स एक्‍सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए साइड करवट लेकर जमीन पर लेट जाएं।

फिर दाएं हाथ की मदद से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं।

इसके बाद बाएं हाथ की कोहनी मोड़कर सिर के पीछे रख लें।

अब दाएं पैर की मदद से आगे और पीछे की तरफ किक करें।

इसी प्रक्रिया को दूसरी तरफ से भी ऐसे ही करें।

स्‍वान एक्‍सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। 

फिर हाथों को सामने की तरफ करें।

अब अपने हाथों की मदद से शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं।

इसके बाद नीचे की तरफ आकर माथे को जमीन से लगाएं।

आप इस एक्सरसाइज को कई बार कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Missile Power में बड़ा इजाफा, China के अंदर 4000 KM तक घुसकर प्रहार कर सकती है Agni-4

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च