Belrise Industries के शेयर आईपीओ मूल्य से 11% प्रीमियम पर पहुंचे, जानें इसे खरीदने या बेचने के लिए ये है सही समय या नहीं

By रितिका कमठान | May 28, 2025

बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को शेयर बाजारों में प्रीमियम पर लिस्ट हो गए है। एनएसई पर बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयर 100 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए है। इसके आईपीओ मूल्य 90 रुपये से 11.11 फीसदी अधिक है। इसके 2,150 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, जिसे 41.30 गुना अभिदान मिला था। शेयरों की लिस्टिंग के बाद कंपनी का कुल बाजार मूल्यांकन 8,678.10 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी अपनी प्रक्रिया इंजीनियरिंग और विनिर्माण उत्कृष्टता के लिए जानी जाती है, जिसका ध्यान प्रति वाहन सामग्री बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), चार पहिया वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों में विस्तार करने पर केंद्रित है। कंपनी के आईपीओ को मिला रिस्पॉन्स बेहद जबरदस्त है। इसमें कुल 43.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल में ये हिस्सा लगभग 4.52 गुणा सब्सक्राइब हुआ है। एनआईआई श्रेणी में 40.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। जिसमें की लगभग क्यूआईबी सेगमेंट 112.63 गुणा अधिक मिला है। 

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी