कोरोना वायरस खतरे के बीच IPL 2020 की तैयारी में जुटे बेन स्टोक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

लंदन। इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स 13वें आईपीएल की तैयारी में जुटे हैं हालांकि उन्हें पता है कि कोविड 19 महामारी के चलते इस टी20 क्रिकेट लीग के रद्द होने की पूरी संभावना है। आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन 15 मई तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। राजस्थान रायल्स के लिये खेलने वाले स्टोक्स ने बीबीसी से कहा ,‘‘इस समय मेरा अगला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट आईपीएल है। अभी यह रद्द नहीं हुआ है तो मुझे लगता है कि हम 20 अप्रैल से खेलेंगे।’’

इंग्लैंडऔर वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पिछले सप्ताह कहा था कि काउंटी सत्र मई के आखिर से पहले शुरू नहीं होगा। इंग्लैंड टीम का श्रीलंका दौरा भी रद्द कर दिया गया था। स्टोक्स ने कहा कि आईपीएल कभी भी हो, उन्हें इसके लिये फिटनेस पर काम करना होगा। उन्होंने कहा ,‘‘मुझे शारीरिक तौर पर पूरी तरह से तैयार रहना होगा। मैं तीन हफ्ते का ब्रेक लेकर यह कल्पना नहीं कर सकता कि 20 अप्रैल को खेलने के लिये फिट रहूंगा।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका