Work Culture में तेजी से वायरल हो रहा Micro Break ट्रेंड, Desk Job वालों के लिए वरदान है यह 2-Minute ट्रिक

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 22, 2026

आजकल कॉर्पोरट लाइफस्टाइल और डेस्क जॉब में घंटों तक लैपटॉप के सामने बैठे रहना सामान्य नहीं होता है। करीब 7 और 8 घंटे एक ही जगह बैठकर काम करना लोग अपनी आदत बना रहे हैं। आप भी ऑफिस में लगातार 8 घंटे तक लैपटॉप पर वर्क करते होंगे। 

2 मिनट वाला 'माइक्रो ब्रेक' ट्रेंड

अब आप भी सोचे रहे होंगे कि क्या है, यह ट्रेंड। दो मिनट की हल्की बॉक या बॉडी स्ट्रैचिंग की यह आसान ट्रिक आपके दिमाग को तुरंत रीफ्रेश कर सकती है। आइए आपको इस ट्रेंड के बारे में जानकारी देते हैं।

क्या है माइक्रो ब्रेक ट्रेंड?

दरअसल, माइक्रो ब्रेक का मतलब है काम के बीच में लिया जाने वाला एक छोटा सा ब्रेक। अगर कोई व्यक्ति ऑफिस में लगतार 30 से 45 मिनट या 1 घंटे तक कार्य करता है, तो इस ट्रेंड के तहत वह बीच-बीच में उठकर 2 मिनट के लिए टहलने लगता है या हल्की मूवमेंट करता है। इसलिए इस एक्टिविटी को माइक्रो ब्रेक कहा जाता है। इसमें आपको घंटों का लंबा ब्रेक लेने की जरुरत नहीं है, आप बस 2 मिनट में ही थोड़ा बहुत घूमकर वापस आकर अपनी सीट पर वर्क कर सकते हैं।

सिटिंग जॉब में कैसे मदद करता है यह ट्रेंड?

बता दें कि, यूके की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार जब आप हर आधे या एक घंटे में 2 मिनट वाला यह ट्रेंड करते हैं, तो इससे काम का तनाव कम हो जाता है। इस तरह की आदत आपकी आंखों को भी डिजिटल स्क्रीन से कुछ समय के लिए आराम दे सकती है। वहीं, इन छोटे ब्रेक की मदद से आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायत भी कम हो जाती है। असल में यह ट्रेंड उन लोगों के लिए बेहद खास है, जिनको वर्कलोड की वजह से सिर में दर्द  बना रहता है।

वर्कप्लेस पर 2 मिनट का माइक्रो ब्रेक कैसे लें?

 - जब आप ऑफिस में काम करें, तो हर समय एक घंटे के लिए अलार्म या रिमाइंडर सेट करें।

 - फोन पर अलार्म बजते ही अपनी डेस्क से उठें और 2 मिनट के लिए हाथों और कंधों की हल्की स्ट्रैचिंग करें।

 - इसके अलावा, आप ऑफिस में थोड़ा बहुत चल-फिर चल सकते हैं, जैसे सीट से उठकर पानी पीने या कैंटीन तक जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!