पुरुषों की इस गुप्त बीमारी का रामबाण इलाज है गिलोय, सेवन से मिलेंगे कई अन्य जबरदस्त लाभ

By प्रिया मिश्रा | Jun 09, 2022

आयुर्वेद के अनुसार गिलोय एक बहुत उपयोगी और गुणकारी औषधि है। आयुर्वेद में इसे अमृत बेल भी कहा जाता है। यह एक प्रकार की बेल है जो आमतौर पर पेड़ों-झाड़ियों, जंगलों, पार्कों या दीवारों पर उगती है। गिलोय को अमृता, गुडुची, छिन्नरुहा, जीवन्तिका जैसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। इसमें कई औषधीय तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में आराम पहुँचाने में मदद करते हैं। गिलोय का नियमित सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और की तरह के संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षा होती है। इसके अलावा गिलोय शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढाती है जिससे शुगर की बीमारी में फायदा होता है। आज के इस लेख में हम आपको गिलोय से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देंगे और इसके सेवन का सही तरीका भी बताएंगे -

डायबिटीज के मरीजों के लिए गिलोय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक गिलोय में पर्याप्त मात्रा में हाइपोग्लाईसेमिक एजेंट पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। गिलोय शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस कम करने में मदद करती है इसलिए टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को गिलोय जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सुबह खाली पेट 2-3 चम्मच गिलोय जूस को एक कप पानी में मिलकर पीने से शुगर की बीमारी में लाभ होता है। 


सेक्स लाइफ बेहतर करने में 

गिलोय का सेवन करने से सेक्स लाइफ भी बेहतर बन सकती है। गिलोय के सेवन से पुरुषों की यौन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसमें यौनेच्छा को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं। गिलोय के नियमित सेवन से नेचुरल तरीके से यौन इच्छा बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले 1 चम्मच गिलोय का पानी के साथ सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: खराब पाचन की वजह से झेलनी पड़ सकती है कई समस्याएं, इन आयुर्वेदिक उपाय की मदद से मिलेगी राहत

पाचन शक्ति बढ़ाती है 

गिलोय का सेवन पाचन या पेट संबंधी समस्याओं में भी फायदा करता है। नियमित रूप से गिलोय का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज़, एसिडिटी या अपच में लाभ होता है। रोजाना सोने से पहले एक चम्मच गिलोय चूर्ण को गर्म पानी के साथ सेवन करने से पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक 

गिलोय का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से मुक्ति तो मिलती ही है इसके अलावा यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) भी बढ़ाती है। नियमित गिलोय का सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है जिससे कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। 


गठिया में मिलती है राहत 

गठिया रोग के इलाज में भी गिलोय बहुत असरदार है। जिन लोगों को गठिया या जोड़ों में दर्द की समस्या होती है उनके लिए गिलोय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गिलोय में एंटी-आर्थराइटिक गुण होते हैं जो गठिया और जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में मदद करते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Meta की Mega Deal: CRED में 8,550 करोड़ का निवेश, Kunal Shah संभालेंगे WhatsApp की कमान

मुकेश अंबानी का Jio और NSE ला रहे Mega IPO, Stock Market में 60 हजार करोड़ की हलचल

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर

Reliance का मास्टरस्ट्रोक! Jio IPO की खबर से Share Market में तूफ़ान, निवेशकों के खिले चेहरे।