पुराने साथियों ने ही 'ममता दीदी' को दिखाया ठेंगा, कांग्रेस में विलय का दिया ऑफर

By अनुराग गुप्ता | Jan 14, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले ही ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। इस बार का चुनाव ममता दीदी के लिए झटकों से कम भी नहीं है क्योंकि बंगाल में मुख्य विपक्षी के तौर पर भाजपा ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उन्हें घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा की 'विभाजनकारी नीतियों' के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस और वामदलों का समर्थन मांगा था लेकिन कांग्रेस ने तो तृणमूल के ऑफर को ठुकरा दिया और उनके समक्ष एक पेशकश कर दी। 

बंगाल में जहां तृणमूल कांग्रेस का कब्जा था आज उसी बंगाल में तृणमूल को भाजपा से चुनौती मिल रही है और तृणमूल को भाजपा की चुनौती का सामना करने के लिए सहयोगियों की जरूरत है लेकिन सहयोगी बनने की जगह कांग्रेस और वामदलों ने तृणमूल के ऑफर को ठुकरा दिया और फिर कांग्रेस ने तृणमूल को पार्टी में विलय की पेशकश की। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, ममता के भाई ने वंशवाद की राजनीति पर उठाए सवाल 

भगवा दल के खिलाफ लड़ने का सामर्थ्य नहीं

भाजपा ने कांग्रेस-वामदल के साथ गठबंधन की अपील करने वाली तृणमूल पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास बंगाल में विधानसभा चुनावों में अपने दम पर भगवा पार्टी का मुकाबला करने का सामर्थ्य नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि यह तृणमूल कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि वह (तृणमूल कांग्रेस) हमसे अकेले नहीं लड़ सकते हैं, इसलिए वे दूसरे दलों से मदद मांग रहे हैं। जिसका मतलब है कि भाजपा ही तृणमूल कांग्रेस का एकमात्र विकल्प है।

कांग्रेस से अलग होकर बनी थी तृणमूल

ममता बनर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर 1988 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी और अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी चाहते हैं कि भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए। जानकार बताते हैं कि कांग्रेस आलाकमान चाहती है कि बंगाल में कांग्रेस और वामदल ममता के साथ मिलकर चुनाव लड़े लेकिन अधीर रंजन चौधरी और स्थानीय नेता ऐसा नहीं चाहते हैं। अगर तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वामदल मिलकर चुनाव लड़ते तो सबसे ज्यादा फायदा किसी को होता वह कांग्रेस और वामदल ही थे।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी