बंगाल की मुख्यमंत्री ने दीघा में जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन से पहले सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन से पहले इसकी तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की। जगन्नाथ मंदिर का 30 अप्रैल को उद्घाटन किया जाएगा।

ममता ने कहा, ‘‘हमने जगन्नाथ धाम के उद्घाटन कार्यक्रम का उस तरह प्रचार नहीं किया है, जैसा कि महाकुंभ मेले का किया गया था। जहां कुंभ का आयोजन किया गया था वह एक बड़ा स्थल है, जबकि दीघा में यह एक छोटा सा क्षेत्र है। यहां सड़कें उतनी चौड़ी नहीं हैं। महाकुंभ मेले में कई लोगों की मौत हो गई। हमें उस घटना से सीखना होगा। हमें अतीत से सीखना होगा।’’

उन्होंने राज्य सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा, ‘‘यह कार्यक्रम हालांकि बहुत बड़ा होगा और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। करीब 12,000 लोग आ सकते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका लंबे समय से सपना था कि जगन्नाथ मंदिर का निर्माण हो। वह 28 अप्रैल को दीघा के दौरे पर जा सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम में भाग लेने वाले आगंतुकों के लिए आवास और भोजन की व्यापक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।