Google Meet पर कपल की शादी देखेंगे 300 मेहमान, जोमैटो के जरिए दिया जाएगा खाना

By निधि अविनाश | Jan 22, 2022

कोरोना महमारी के कारण दुनिया में कई चीजें बदल गई है। जहां लोग एक-दूसरे से सामने से मिलते थे वहीं अब वर्चुअल तरीके से मिलने को मजबुर हो गए है। यहां तक की शादी करने का भी अंदाज काफी बदल गया है। अभी तक केवल ऑफिस और स्कूल की पढ़ाई गगूल मीट के जरिए होती थी लेकिन अब शादी भी गूगल मीट में होगी यह शायद आपने पहली बार ही सनुा होगा। जी हां, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  पश्चिम बंगाल के एक कपल ने अपनी शादी गगूल मीट के जरिए करने का फैसला किया है। 24 जनवरी यानि सोमवार को पश्चिम बंगाल के संदीपन सरकार और अदिति दास की शादी मंडप पर नहीं बल्कि गूगल मीट पर होगी। कोरोना प्रोटोकॉल के कारण घर पर केवल 100 लोग ही शादी में शामिल होंगे वहीं 300 मेहमान गूगल मीट के जरिए शादी देखेंगे। 

बता दें कि मेहमानों को गगूल मीट से जुड़ने के लिए एक लिंक और पासवर्ड भेजा जाएगा जिसके जरिए वह घर बैठे शादी देख सकेंगे और आशीवार्द देंगे।संदीपन सरकार वर्धमान जिले के रहने वाले हैं। संदीपन के मुताबिक, अदिति पिछले साल शादी करना चाहती थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण उनकी शादी टल गई। अब नए तरीके से शादी हो रही है जिससे किसी को कोई समस्या नहीं आए और कोरोना के नियमों का भी सही से पालन किया जा सके।गगूल मीट पर होने वाली इस शादी में करीब 300 मेहमान शामिल होंगे और शादी को लाइव देख सकेंगे। खाने की व्यवस्था के लिए जोड़े ने जोमेटो का इंतजाम कराया है और खाना हर मेहमान के घर डिलीवर भी होगा। वर-वधु द्वारा खाने का पेमेंट पहले से ही कर दिया गया होगा।वहीं जोमेटो के अधिकारियों ने कहा कि, ये अच्छा कदम है और बाकी लोगों को भी ऐसा ही करना चाहिए। कंपनी ने कहा है कि उसने टीम बना ली है जो मेहमानों को सही वक्त पर शादी की डिलीवरी का काम संभाल लेगी। 

प्रमुख खबरें

Odisha के ढेंकानाल में पर्यटक जोड़े से बदसलूकी और मारपीट, 3 लोग हिरासत में

Kalkaji Mandir के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी अरेस्ट

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw