2-3 दिनों में और बारिश होने की संभावना, बंगाल ने कसी कमर, ममता ने बताया- क्या-क्या किए गए उपाए

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में और बारिश होने की संभावना है। हमारे मुख्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारी इलाकों का दौरा कर रहे हैं। मैंने अधिकारियों को लोगों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है। राहत शिविर बनाए गए हैं। सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। बारिश रुकने के बाद इलाकों का सर्वेक्षण किया जाएगा और हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उनकी तुरंत मरम्मत की जाएगी। बिजली भी जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निवेश आकर्षित करने के लिए उद्योग जगत के साथ की बैठक

आम तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल में दस्तक देता है और जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरे देश में फैल जाता है। वह सितंबर के मध्य तक उत्तर-पश्चिमी भारत से लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह चला जाता है। इस मानूसन में देश में एक जून से 23 सितंबर के बीच 880.8 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सामान्यत: 837.7 मिमी. बारिश होती है। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान जताया है जिससे पूर्वी तट पर कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है।  

प्रमुख खबरें

Punjab Law-Order पर कांग्रेस का हमला, पीड़ितों के घर पहुंचेंगे सचिन पायलट

SIR पर MK Stalin ने की मिलीभगत, TVK नेता आधव अर्जुन का बड़ा आरोप

Delhi में झमाझम बारिश के बीच IMD ने जारी किया Red Alert

Ukraine ने Russia के Ryazan तेल रिफाइनरी पर दागे ड्रोन और मिसाइलें