पश्चिम बंगाल सरकार ने किया झारखंड बॉर्डर सील, भड़के हिमंता बिस्वा सरमा, हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Sep 20, 2024

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार शाम डिब्रूगढ़ चेक पोस्ट को सील कर दिया, जिससे झारखंड से एनएच-19 पर बराकर ब्रिज से मैथन तक भारी वाहनों की कतार लग गई। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराज्यीय सीमा को तीन दिनों के लिए सील करने का आदेश दिया है। ममता ने शुक्रवार को झारखंड सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) झारखंड को बचाने के लिए अपने बांध से पानी छोड़ रहा है, जिसके बाद से राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें: Kolkata Doctors' Strike खत्म, विरोध जारी रखने का ऐलान, इन मागों पर अभी गतिरोध जारी

असम सीएम ने कहा कि यह मामला किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, यह झारखंड की जनता के सम्मान का मामला है। लेकिन झामुमो ने चुप्पी साध ली है क्योंकि उनके लिए राजनीति का कर्तव्य राज्य के कर्तव्य से बड़ा है। झारखंड की जनता को सोचना चाहिए कि क्या आपको ऐसी पार्टी को फिर से मौका देना चाहिए जो अपने राज्य की गरिमा की रक्षा करने में असमर्थ है? आपको बता दें कि बंगाल सरकार की इस कार्रवाई पर झारखंड के अधिकारी हैरानी जताते हुए इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। सरकारी सूत्रों ने दावा किया कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है, लेकिन मामला अभी तक सुलझा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला