बंगाल: राज्यपाल रात दो बजे विधानसभा सत्र को लेकर अपने रुख पर अडिग, कही ये बाात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

कोलकाता,  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ शनिवार को अपने उस रुख पर कायम रहे कि सात मार्च को विधानसभा सत्र दो बजे रात की बजाय दो बजे दोपहर से शुरू करने पर उनके विचार करने के लिए कैबिनेट सिफारिश की जरूरत है। राजभवन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सिफारिश पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा, लेकिन कोई अन्य व्यक्ति कैबिनेट का प्रतिनिधि नहीं हो सकता है। मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी ने 24 फरवरी को राज्यपाल को लिखा था कि राज्य कैबिनेट की सिफारिश में विधानसभा सत्र को बुलाने का समय रात दो बजे होने का उल्लेख अनजाने में हुई टाइप की त्रुटि थी।

धनखड़ के ओएसडी (विशेष अधिकारी) द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया है, पश्चिम बंगाल विधानसभा की बैठक बुलाने के मामले में राज्यपाल केवल राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिश पर काम करते हैं। ऐसे मामलों में कोई भी कैबिनेट का ‘चेहरा’ या प्रतिनिधि’ नहीं हो सकता है। बयान में कहा गया कि मुख्य सचिव के अनुरोध को स्वीकार करना संविधान का घोर उल्लंघन होगा। वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने इस बारे में पूछने पर कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

प्रमुख खबरें

Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत

Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा

ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर उच्च न्यायालय ने उठाए संवैधानिक सवाल, यूपी सरकार से मांगा जवाब