बंगाल मेरे खून और दिल में बसा है, बोले राज्यपाल CV बोस

By अभिनय आकाश | Dec 11, 2025

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार को बंगाल को स्वप्नभूमि बताते हुए कहा कि वे हर तरह से बंगाली बनना चाहेंगे। बंगाल को वोट देने की अपनी इच्छा के बारे में पूछे जाने पर राज्यपाल बोस ने कहा कि बंगाल मेरी सपनों की भूमि है। बंगाल मेरे खून और दिल में बसा हुआ है। मैं हर तरह से बंगाली बनना चाहूंगा। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मेरा वोट बंगाल को ही जाएगा। मैंने इसके लिए आवेदन कर दिया है और मुझे उम्मीद है कि मुझे वोट मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश नहीं है, यहाँ ऐसा नहीं होने दिया जाएगा: ममता बनर्जी का BJP पर तीखा वार

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, तमिलनाडु और गुजरात के लिए गणना अवधि 14 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है, और मतदाता सूची का मसौदा 19 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए गणना अवधि 18 दिसंबर को समाप्त होगी, और मतदाता सूची का मसौदा 23 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Captain Harmanpreet Singh ने भरी हुंकार, कहा- ACT में किसी टीम को हल्के में नहीं लेंगे

Ranji Trophy: अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान के शतकों से मजबूत स्थिति में पहुंचा Mumbai

Ather Energy को दूसरी तिमाही में पहली बार 1.5 करोड़ का Net Profit, Revenue 62.9 फीसदी बढ़ा

Probity for Prosperity: MoHFW ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ली Integrity Pledge, दोहराई प्रतिबद्धता