बंगाल में कोरोना से एक दिन में सर्वाधिक 3,889 मरीज हुए ठीक, अब तक 6,546 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 3,889 मरीजों को मुक्त मिली जिसके बाद अब तक राज्य में 3,10,086 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी। अब राज्य में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 87.64 हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत फिर बिगड़ी, डॉक्टर ने कहा स्थिति नाजुक 

विभाग के अनुसार 4,121 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3,53,822 हो गये तथा 59 और मरीजों की जान चले जाने से अब तक 6,546 मरीजों की मृत्यु संक्रमण से हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में अब 37,190 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 44,724 नमूनों की जांच होने के साथ ही अब तक ऐसे 43,40,570 परीक्षण हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड