गजेंद्र सिंह शेखावत का दावा, बंगाल को जल जीवन मिशन के तहत मिली राशि खर्च नहीं हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को ‘जल जीवन मिशन’ के तहत आवंटित की गई राशि पिछले वित्त वर्ष में खर्च नहीं हो पाई और राज्य की तरफ से मुद्दे पर कोई सहयोग नहीं दिखा। लोकसभा में एक प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वह (मंत्री) जब कभी इस योजना की प्रगति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाते हैं तो पश्चिम बंगाल सरकार से संबंधित मंत्री या अधिकारी शामिल नहीं होते। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के सोशल मीडिया योद्धाओं से बोले शाह, बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने तक आराम नहीं करेंगे

बहरहाल, उन्होंने कहा कि लेकिन जब जलशक्ति मंत्रालय के सचिव बैठक करते हैं तो अधिकारी इन बैठकों में शामिल होते हैं। मंत्री ने बताया कि पश्चिम बंगाल को ‘जल जीवन मिशन’ के तहत पश्चिम बंगाल को आवंटित की गई राशि पिछले वित्त वर्ष में खर्च नहीं हो पाई और राज्य की तरफ से मुद्दे पर कोई सहयोग नहीं दिखा।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय