Bengal Panchayat Chunav: राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की

By अंकित सिंह | Jun 10, 2023

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को लेकर राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस से मुलाकात की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती होनी चाहिए। इससे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद, डॉ सुकांत मजुमदार ने राज्यपाल को पत्र लिखकर राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए आगामी पंचायत चुनावों के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती का अनुरोध किया।

अधीर रंजन का आरोप

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारी आशंका सच साबित हो रही है। उन्होंने टीएमसी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में सत्ताधारी दल गुंडागर्दी कर रहा है और डर का माहौल बनाने के लिए प्रशासन का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से विपक्ष को डराया जा रहा है, वे (टीएमसी) नहीं चाहते कि मुर्शिदाबाद चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो।  

इसे भी पढ़ें: Panchayat polls: केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए कांग्रेस, भाजपा ने किया कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख

राज्यपाल को क्या लिखा

अधीर रंजन ने जुलाई में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए लिखा, " सम्मान और विनम्र निवेदन के साथ, मैं आपका तत्काल ध्यान इस तथ्य की ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि आज एक कांग्रेस कार्यकर्ता, फूलचंद शेख की निर्मम हत्या कर दी गई है और रेबिका बीबी नाम की एक महिला सहित दो अन्य लोग अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।" 

प्रमुख खबरें

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद