Hooghly में सांसद Kalyan Banerjee पर हमले से भड़कीं Mamata, बोलीं- BJP सोच-समझकर कर रही Attack

By एकता | May 31, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन के पास कल्याण बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद हुई। टीएमसी ने अपने ऑफिशियल 'एक्स' अकाउंट पर इस मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की है। फोटो में ममता बनर्जी कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि कल्याण बनर्जी बिस्तर पर लेटे हुए हैं।

उन्होंने आगे लिखा, "आज, लोकसभा में हमारे चीफ व्हिप कल्याण बनर्जी भी भाजपा के एक सोचे-समझे हमले का शिकार बने। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।"

इसे भी पढ़ें: Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

सिर पर लेदर बॉल से वार का आरोप

सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप है कि जब वे हुगली के चंडीपुर इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उनके सिर पर ड्यूज गेंद से वार किया गया। इस हमले के विरोध में टीएमसी नेता बीच सड़क पर ही लेट गए, जिन्हें बाद में पुलिसकर्मियों ने उठाया। इस घटना के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसे भी पढ़ें: Abhishek Banerjee पर हमले को लेकर भाजपा सांसद Saumitra Khan का तंज, कहा- यह जनता के गुस्से का नतीजा

काले कपड़े दिखाकर हुआ भारी विरोध

जानकारी के मुताबिक, जब कल्याण बनर्जी चंडीपुर इलाके से गुजर रहे थे, तभी वहां भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले कपड़े दिखाए और उनका विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद पूरे इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।

प्रमुख खबरें

Putin के साथ बैठक में PM Modi का बड़ा बयान, Ukraine संघर्ष में कूटनीति और शांति का दिया मंत्र

Punjab University: Amit Shah ने ABVP जीत को राष्ट्र प्रथम विचारधारा का प्रमाण बताया

BRICS 2026: क्या विस्तार के बाद Global Economy की दिशा बदल पाएगा भारत? 11 देशों के Leaders पर टिकी नजरें

RRC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में Sports Quota के तहत 64 पदों पर भर्ती, जानें Selection Process