बंगाल में कोरोना संक्रमण के 885 नए मामले, 18 और रोगियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 885 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर सोमवार को 15,06,279 हो गई। यह पिछले कुछ महीनों में संक्रमितों की सबसे कम दैनिक संख्या है। इसके अलावा 18 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 17,817 तक पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: शराब की 12 बोतल को खाली कर गये चूहे, मालिक ने खोली दूकान तो था ऐसा मंजर...

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 17,950 लोग उपचाराधीन हैं। अब तक 1,44,70,472करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 40,388 नमूनों की जांच की गई। राज्य में सोमवार को 2,93,193 लाख लोगों को टीके लगाए गए।

प्रमुख खबरें

यह क्रिकेट का मैदान है... आजाद मैदान में Ranveer Singh की Pralay की शूटिंग पर मचा बवाल

Kerala High Court का निर्देश, SNDP नेता Vellappally Natesan पर दो हफ्ते में दाखिल हो चार्जशीट

US Midterm Election: क्या ट्रंप की H-1B नीतियों को पलट पाना डेमोक्रेट्स के लिए संभव है?

Shehnaaz Gill की वैनिटी पर क्यों लिखा था गीत? इम्तियाज अली से जुड़ा है खास किस्सा