बांग्ला अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का 59 वर्ष की आयु में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2022

कोलकाता। बांग्ला अभिनेत्री सोनाली चक्रवर्ती का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 59 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति अभिनेता शंकर चक्रवर्ती और बेटी हैं। बांग्ला टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री चक्रवर्ती यकृत की बीमारी से जूझ रही थीं। महीनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने मोरबी हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया

उन्होंने दादर कीर्ति (1980), हार जीत (2002) और बंधन (2004) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। आखिरी बार उन्हें धारावाहिक गाछोरा में देखा गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर बनाया ये रिकॉर्ड, अब तक नहीं कर पाया कोई

Nepal की नई सरकार में India से रिश्ते और होंगे मजबूत, निवर्तमान मंत्री माधव चौलागैन का बड़ा बयान

LPG आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देशभर में Essential Commodities Act 1955 लागू

Iran-Israel Tension: 24 घंटे में 191 घायल, Health Ministry ने जारी किए युद्ध के भयावह आंकड़े