असम में बांग्ला भाषी हिंदू पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक सहज स्थिति में: हिमंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन के दौरान राज्य में बांग्ला भाषी हिंदू ‘‘सबसे ज्यादा सहज’’ स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उनके (बांग्ला भाषी हिंदुओं के) समक्ष पेश आने वाले सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि किसी भी पिछली सरकार ने उतना काम किया है जितना मैं कर रहा हूं। लेकिन हर काम एक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए, अन्यथा अदालत उसे रोक देगी।”

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले 10 साल में भाजपा के शासन के दौरान बांग्ला भाषी हिंदू ‘राज्य में सबसे ज़्यादा सहज’ स्थिति में रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि असमिया और बांग्ला भाषी लोगों के बीच सभी मुद्दे खत्म हो गए हैं। शर्मा ने कहा, “हिंदू अब अपनी पहचान से नहीं बल्कि धर्म से करते हैं।”

शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खदेड़े गए अवैध बांग्लादेशियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर कहा, “आंकड़े देना उचित नहीं है। समय आने पर हम आंकड़े देंगे।” मुख्यनंत्री ने जोर देकर कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं कि नये सिरे से घुसपैठ न हो।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प