Bengaluru : पड़ोसियों के परेशान करने पर इंजीनियर ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

बेंगलुरु के नल्लूरहल्ली में दो पड़ोसियों द्वारा कथित तौर पर पैसे मांगने तथा परेशान किये जाने के कारण एक इंजीनियर ने निर्माणाधीन इमारत में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में लक्ष्मी गोविंदराजू ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने कहा कि उषा नांबियार और शशि नांबियार ने बार-बार उनके बेटे मुरली से संपर्क करके कथित तौर पर संपत्ति विवाद को लेकर 20 लाख रुपये की मांग की।

उन्होंने बताया कि मुरली, वर्ष 2018 में खरीदी गई भूमि पर एक घर बना रहे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब मुरली ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उषा और शशि नांबियार वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के कुछ कर्मियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और मुरली को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

गोविंदराजू ने बताया कि मुरली तीन दिसंबर की सुबह घर से निकला था और बाद में उसका शव इमारत की दूसरी मंजिल की छत के हुक से लटका पाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी में बताया कि घटनास्थल पर काम करने पहुंचे गणेश नामक एक बढ़ई को मुरली का शव मिला जिसके बाद उसने परिवार को इसकी सूचना दी। गोविंदराजू ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट

ChatGPT में Ads का खतरा! OpenAI की पूर्व रिसर्चर ने User Privacy पर दी बड़ी चेतावनी

Imran Khan की आंख की रोशनी 85% गई? Adiala Jail में बिगड़ी सेहत, Supreme Court का दखल