बेंगलुरु एफसी ने श्रीनगर में दोस्ताना मैच खेलने की इच्छा जतायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

नयी दिल्ली। इंडियन सुपर लीग की टीम बेंगलुरु एफसी ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम आई-लीग में पदार्पण कर रही रीयल कश्मीर के साथ श्रीनगर में प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए तैयार है। पुलवामा में हुये आतंकवादी हमले के बाद आई-लीग की मौजूदा चैम्पियन मिनर्वा पंजाब एफसी ने सुरक्षा करणों से श्रीनगर में खेलने से मना कर दिया था।  रीयल कश्मीर ने बेंगलुरू एफसी के प्रस्ताव का आभार जताते हुए मार्च में उन्हें दोस्ताना मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने दावा किया कि मेहमानों को ‘‘ जोश से भरा फुटबाल माहौल देखने को मिलेगा।’’ 


यह भी पढ़ें: भारत का मजाक उड़ाने वालों से हर नागरिक को सतर्क रहना चाहिए: मोदी

रीयल कश्मीर ने तुरंत उनका जवाब देते हुए कहा, ‘‘ शुक्रिया पार्थ और बेंगलुरु एफसी। हमें और कश्मीर के लोगों को आपकी मेजबानी करके अच्छा लगेगा। मार्च में खेलते हैं। हमारा वादा है कि यह फुटबाल का सबसे अधिक जोश वाला माहौल होगा।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal