अगले चरण में शामिल हो सकता है Bengaluru-Pune Bullet Train कॉरिडोर, रेल मंत्री ने दिए संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 01, 2026

बेंगलुरु, एक नवंबर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को संकेत दिया कि हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं के अगले चरण में प्रस्तावित बेंगलुरु-पुणे बुलेट ट्रेन गलियारे को शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, आने वाले वर्षों में 3,000 किलोमीटर के और गलियारे की घोषणा की जानी है। वैष्णव ने घोषणा की कि बेंगलुरु-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस अगले कुछ हफ्तों में शुरू कर दी जाएगी, क्योंकि इस रूट पर विद्युतीकरण और परीक्षण का काम पूरा हो चुका है।

इसमें बेंगलुरु-पुणे जैसे कई और गलियारे भी शामिल होंगे, जो पूरे कर्नाटक को कवर करेंगे। यह मार्ग बेंगलुरु से हुबली होते हुए पुणे तक जाएगा। इस गलियारे को भी इसमें शामिल किया जाएगा।’’ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और एच डी कुमारस्वामी, राज्य मंत्री वी सोमन्ना और शोभा करंदलाजे, तथा सांसद तेजस्वी सूर्या, पी सी मोहन और सी एन मंजूनाथ समेत अन्य लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

वैष्णव ने कहा कि प्रस्तावित दक्षिणी बुलेट ट्रेन गलियारे की प्रधानमंत्री से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और यह, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमरावती और चेन्नई को जोड़ेगा, जिससे दक्षिण भारत के प्रमुख आर्थिक और तकनीकी केंद्र एक-दूसरे के करीब आ जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह मूल रूप से इन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और तकनीकी केंद्रों को मिलाकर एक बड़ी अर्थव्यवस्था बना देगा। यह दक्षिण भारत के राज्यों के लिए विकास को कई गुना बढ़ाने वाला साबित होगा।’’ वैष्णव ने इस परियोजना के अमली जामा पहनाए जाने के बाद यात्रा में लगने वाले समय का संकेत देते हुए कहा कि बेंगलुरु और चेन्नई के बीच की यात्रा में केवल 73 मिनट लगेंगे, जबकि बेंगलुरु-हैदराबाद की यात्रा में दो घंटे 10 मिनट का समय लगेगा।

बेंगलुरु-मंगलुरु वंदे भारत सेवा के बारे में मंत्री ने कहा कि जरूरी विद्युतीकरण और परीक्षण का काम पूरा हो चुका है और अगले कुछ हफ्तों में यह ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ हफ्तों में हमारे पास मंगलुरु से बेंगलुरु के लिए वंदे भारत ट्रेन होगी। बहुत जल्द हमारे पास बेंगलुरु से मंगलुरु के लिए भी वंदे भारत ट्रेन होगी, जो पूरे क्षेत्र को बेहतरीन, विश्व-स्तरीय और उच्च गति यातायात से जोड़ेगी।’’ मंत्री ने रेलवे बुनियादी ढांचे के विस्तार और अन्य विकास पहलों का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया।

उन्होंने इसके उदाहरण के तौर पर नई रेलगाड़ियों, रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, बेंगलुरु के उपनगरीय रेल नेटवर्क, मेट्रो के विस्तार, और सेमीकंडक्टर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में हुई वृद्धि का उल्लेख किया।

प्रमुख खबरें

Amit Shah का Rahul Gandhi पर हमला, 1984 के दंगों और दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस को घेरा

Odisha में चक्रवात ‘अर्नब’ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई, राहत कार्य जारी

गुजरात में 143 कैदियों को Diwali Parole, 6 नवंबर से 15 दिन के लिए होंगे रिहा

ONGC Apprentice Recruitment: 3047 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 20 नवंबर तक करें अप्लाई