Bengaluru stampede: किसी को बलि का बकरा नहीं बनाया गया, BJP के आरोपों पर प्रियांक खड़गे का पलटवार

By अंकित सिंह | Jun 06, 2025

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु में हुई भगदड़ की घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। हमने किसी को बलि का बकरा नहीं बनाया है। मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और हमारी अगली कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के अनुसार होगी।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी CM ने पहले RCB इवेंट में 5000 की तैनाती का किया था दावा, अब कोर्ट में कर्नाटक सरकार ने 1000 पुलिसवालों की संख्या बताई

उन्होंने सवाल किया कि क्या कुंभ मेले में भगदड़ नहीं मची? हमें यह भी नहीं पता कि कितने लोग मारे गए। हम कम से कम अपनी गलती स्वीकार कर रहे हैं और जिम्मेदारी ले रहे हैं... हम हताहतों की संख्या नहीं छिपा रहे हैं। खड़गे ने कहा कि आतंकवादी भारत में आते हैं और 26 लोगों को गोली मार देते हैं, और हमें यह भी नहीं पता कि आतंकवादी कहाँ हैं, लेकिन कोई भी गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफ़ा नहीं माँगता। उन्होंने माना कि राज्य सरकार बेहतर योजना बना सकती थी, "हां, हम बेहतर योजना बना सकते थे और चीजों को बेहतर तरीके से कर सकते थे, और हम इस पर विचार कर रहे हैं...।"

प्रमुख खबरें

West Bank में यूरोपीय राजनयिकों के काफिले पर हमला, नकाबपोशों ने फ्रांसीसी मेयर को भी निशाना बनाया

Hyderabad के कॉलेज में डांडिया उत्सव के दौरान सजावटी गेट गिरने से छात्रा की जान गई

Durga Puja पर कानून-व्यवस्था संभालने के लिए Bihar Police ने उतारे हजारों जवान

Bhojpur में सोन नदी में डूबे तीन किशोर, बचाने उतरे युवक समेत 4 लोगों की मौत