Bengaluru में PM Narendra Modi पर टिप्पणी को लेकर छात्र से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

कर्नाटक में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) से जुड़े 19 वर्षीय एक छात्र ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उसकी टिप्पणी को लेकर चार अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया। छात्र के आरोपों के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक बयान में, आइसा ने दावा किया कि 28 जुलाई की रात को उसके एक सदस्य पर ‘‘संदिग्ध गुंडों’’ द्वारा हमला किया गया था। आइसा ने आरोप लगाया कि वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े थे। आइसा के अनुसार, पीड़ित छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाते हुए फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग ले रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्तृत जांच जारी है।’’ इस बीच, एबीवीपी की बेंगलुरु महानगर इकाई ने जलाहल्ली में छात्र के साथ मारपीट की हालिया घटना की कड़ी निंदा की और आइसा के आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए उन्हें ‘‘निराधार’’ बताया।

प्रमुख खबरें

Bihar में Deepak Prakash का मंत्री पद बचाने को BJP का मास्टरस्ट्रोक, MLC Devesh Kumar का इस्तीफा

Bihar में Sahayog Shivir के जरिए 5.33 लाख से अधिक जनशिकायतों का हुआ निपटारा

President Droupadi Murmu: भारत जमीनी स्तर के नवाचार में विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बन सकता है

MEA Press Conference : Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल