संक्षिप्त कामकाजी यात्रा पर भारत आयेंगे बेंजामिन नेतन्याहू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2019

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पति़वार को कहा कि ईजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संक्षिप्त कामकाजी यात्रा पर भारत आयेंगे जिसका कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि यह यात्रा महज चंद घंटों की होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इ्स्राइल के प्रधानमंत्री का उनकी संक्षिप्त भारत यात्रा पर स्वागत करने के लिए राजी हैं। इस यात्रा की तारीख और अन्य ब्यौरे अभी तैयार ही किये जा रहे हैं।’’ 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का अंतिम बजट आज, पीयूष गोयल पहुंचे वित्त मंत्रालय

फरार अरबपति मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण के भारत के अनुरोध पर एक सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि उसके प्रत्यर्पण के लिए अपनी कोशिश हम जारी रखेंगे। उसके प्रत्यर्पण का मुद्दा एंटीगुआ और बारबुडा सरकार के समक्ष विचाराधीन है। चोकसी पर अपने भांजे नीरव मोदी के साथ कथित साठगांठ से सरकारी पंजाब नेशनल बैंक को चूना लगाने का आरोप है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow