संकट के समय पर BCCI और जय शाह ने की वेदा कृष्णमूर्ति की मदद, खिलाड़ी ने किया धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

नयी दिल्ली। वेदा कृष्णमूर्ति ने अपनी मां और बहन की मौत के बाद उनका साथ देने के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और उसके सचिव जय शाह को धन्यवाद दिया। इससे कुछ दिन पहले आस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान लिसा स्थालेकर ने वेदा से संपर्क नहीं करने के लिए बीसीसीआई की आलोचना की थी। इसी महीने मध्यक्रम की इस बल्लेबाज की बहन की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई थी जबकि उससे दो हफ्ते पहले पिछले महीने उन्होंने अपनी मां को इस घातक संक्रमण के कारण गंवा दिया था। वेदा ने इस मुश्किल समय में उनका साथ देने के लिए ट्विटर के जरिए बीसीसीआई को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: रोजर फेडरर जिनेवा ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे, पाब्लो एंडुजार से होगा मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान लिसा ने हालांकि दावा किया था कि बीसीसीआई ने ना तो वेदा का हाल पूछा और ना ही इस भारतीय क्रिकेटर को इंग्लैंड के आगामी दौरे पर उनके नाम पर विचार नहीं करने के बारे में बताया। लिसा ने कहा था, ‘‘आगामी श्रृंखला के लिए वेदा का चयन नहीं करना शायद उनके नजरिए से सही हो, मैं सबसे अधिक इस बात से नाराज हूं कि अनुबंधित खिलाड़ी होने के बावजूद उसे बीसीसीआई से कोई सूचना नहीं मिली, यह भी नहीं पूछा गया कि वह इससे कैसे निपट रही है।’’ आईसीसी हॉल आफ फेम में शामिल इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘एक सच्चा संघ खेल को खेलने वाले अपने खिलाड़ियो की बेहद फिक्र करता है... किसी भी कीमत पर सिर्फ खेल पर ध्यान नहीं देता। इसलिए निराश हूं।

प्रमुख खबरें

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च

Davis Cup में Soonwoo Kwon से हारे Dakshineswar Suresh, South Korea को मिली 1-0 की बढ़त

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella

Kashmir Crime Branch ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को पकड़ा