By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2018
गोल्ड कोस्ट। विश्व चैम्पियन बरमुडा की ट्रायथलन खिलाड़ी फ्लोरा डफी ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डफी ने इंग्लैंड की जेसिका लीयरमोंथ को हराया। कनाडा की जोआना ब्राउन तीसरे स्थान पर रही। राष्ट्रमंडल खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह के बाद ट्रायथलन की स्पर्धायें हुई थी।