मीठा खाने का मन हो तो घर पर ऐसे बनाएं बेसन के स्वादिष्ट लड्डू

By कंचन सिंह | Jul 09, 2021

बेसन के लड्डू का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। त्योहारों के मौके पर तो यह हर घर में बनता ही है। आम दिनों में भी जब कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप आसानी से इसे बना सकती हैं, मगर कुछ लोगों को शिकायत होती है कि उनके लड्डू हलवाई जैसे स्वादिष्ट नहीं बनतें। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं हलवाई जैसे स्वादिष्ट बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका।

इसे भी पढ़ें: खास मौके पर बनाएं खट्टी-मीठी पाइनएप्पल की चटनी

सामग्री

बेसन- 2 कप 

चीनी का बूरा - 1 कप

घी- 1 कप 

बादाम - 25 

काजू- 25 

इलायची पाउडर– आधी छोटी चम्मच

पिस्ता- गार्निश के लिए

इसे भी पढ़ें: घर पर कैसे झटपट बनाएं रसगुल्ले, जानिए इसकी रेसिपी

विधि

कड़ाही में घी डालें। जब घी के पिघलने लगे तो धीरे-धीरे इसमें बेसन डालकर चलाती रहें। आंच धीमी और मध्यम ही रखें। बेसन को लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रहे इसे चलाना मत छोड़ें, वरना बेसन जल सकता है। जब बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे तो एक चम्मच पानी का छींटा मार दें। इससे लड्डू दानेदार बनेंगे। जब बेसन से झाग खत्म हो जाए और यह अच्छी तरह से भून जाएं (रंग पूरी तरह से बदल जाएगा) तो आंच से उतारकर थाली में फैला दें। काजू और बादाम को बारीक काट लें। पिस्ता भी पतला-पतला काटकर अलग रख दें। बेसन जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर, काजू-बादाम और चीनी का बूरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण तैयार है, अब आप इससे लड्डू बनाएं और हर लड्डू के ऊपर पिस्ता का टुकड़ा चिपका दें। इससे लड्डू बहुत सुंदर दिखेंगे। लड्डू जब अच्छी तरह से ठंडे हो जाए तो डिब्बे में भरकर रख दें।


नोट- कुकरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बेसन को अच्छी तरह भूनना बहुत ज़रूरी है तभी स्वाद अच्छा आता है और लड्डू बनाने के लिए बारीक की बजाय थोड़े मोटे बेसन का इस्तेमाल करें और बेसन का मिश्रण ठंडा होने या जब बिल्कुल हल्का गरम हो तभी चीनी या चीनी का बूरा मिलाएं, गरम में चीनी मिलाने पर लड्डू अच्छे नहीं बनेंगे।


- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

PM मोदी-गौतम अडानी डीपफेक वीडियो को तुरंत हटाए, अहमदाबाद कोर्ट का कांग्रेस नेताओं को आदेश

बेहद शर्मनाक, धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला, बुर्का विवाद में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क का बड़ा बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट, जानें क्यों चुना गया ये रविवार का दिन

सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा एक्शन, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और युवराज सिंह की करोड़ों की संपत्ति अटैच