एक दूसरे के साथ खास बॉन्डिंग शेयर हैं बॉलीवुड के ये देवर-भाभी

By एकता | Nov 26, 2021

बॉलीवुड में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, पति-पत्नी के रिश्तों के अलावा भी कुछ रिश्ते ऐसे है जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर होती रहती है। ऐसे ही एक रिश्ता है देवर-भाभी का। बॉलीवुड की कुछ हस्तियां ऐसी है जिनका अपने देवरों और भाभियों के साथ बेहद ही खास रिश्ता है। आईये जानते है बॉलीवुड की उन देवर-भाभी की जोड़ियों के बारें में जिनकी एक दूसरे के साथ अच्छी खासी पटती है।


प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है। निक जोनास के अलावा उनके दो भाई और हैं। प्रियंका के निक के दोनों भाइयों के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं।


विद्या बालन

अभिनेत्री विद्या बालन ने साल 2012 में फिल्‍म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। सिद्धार्थ रॉय कपूर "आशिकी 2" फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बड़े भाई है। ऐसे में आदित्य और विद्या के बीच देवर-भाभी का रिश्ता हुआ। विद्या बालन के देवर आदित्य रॉय कपूर के साथ अच्छे रिश्ते हैं।


ईशान खट्टर

ईशान खट्टर अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई है। शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत से हुई है। ऐसे में मीरा राजपूत और ईशान खट्टर के बीच देवर-भाभी का रिश्ता है। दोनों की उम्र में ज्यादा फर्क नहीं है इसलिए दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त है।


वरुण धवन

अभिनेता वरुण धवन का अपनी भाभी जाह्नवी धवन के साथ अच्छा रिश्ता है। जाह्नवी, वरुण धवन के बड़े भाई रोहित की पत्नी है।


सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। आनंद आहूजा के भाई अनंत के साथ एक्ट्रेस के काफी अच्छें सम्बन्ध हैं।


रानी मुखर्जी

अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म प्रोड्क्शन हाउस के मालिक आदित्य चोपड़ा संग शादी कर घर बसाया है। ऐसे में अभिनेता उदय चोपड़ा रिश्ते में उनके देवर लगते हैं और दोनों बेहद ही अच्छे दोस्त हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन: Doping रोकने के लिए Online बिकने वाले Supplements पर लगेगी नकेल

Data Protection Act पर बड़ा सवाल, Supreme Court ने RTI को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

Ramadan Iftar Party में चाहिए सबसे अलग लुक? ये Fashion-Makeup Tips आएंगे आपके बेहद काम

Hampi Rape-Murder Case: विदेशी पर्यटकों से हैवानियत, 3 दोषियों को मिली सज़ा-ए-मौत