म्यूजिक से करते हैं खासा प्यार, तो यहां बनाएं कॅरियर

By वरूण क्वात्रा | Nov 23, 2019

संगीत किसी के भी मन को सुकून पहुंचाता है। यूं तो संगीत सुनना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन कुछ लोगों की दीवानगी संगीत के प्रति कुछ अलग ही होती है। अगर आप भी म्यूजिक लवर हैं तो इस क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाएं देख सकते हैं। कुछ समय पहले तक जहां इस क्षेत्र को बहुत अच्छा नहीं माना जाता था, वहीं अब युवा इस क्षेत्र में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वैसे ऐसा जरूरी नहीं है कि आप केवल सिंगर बनकर ही इस क्षेत्र में खुद को स्थापित करें। आप अपनी पसंद व प्रतिभा के अनुसार अपने लिए राहें चुन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

इसे भी पढ़ें: किताबों से करते हैं प्यार, तो बनाएं लाइब्रेरी साइंस में कॅरियर

सिंगर

जब भी म्यूजिक के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की बात होती है तो सबसे पहले ख्याल सिंगर बनने का ही आता है। बहुत से लोग तो संगीत के क्षेत्र में सिर्फ सिंगर बनने ही आते हैं और आजकल प्रतिभाशाली सिंगर्स को कई मंचों के जरिए आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। अगर आप भी एक सिंगर बनना चाहते हैं तो न सिर्फ आपकी आवाज में वह जादू होना चाहिए, बल्कि आपके भीतर सुरों की भी अच्छी समझ होनी चाहिए। आप अपने गुणों को निखारने के लिए बकायदा टेनिंग भी ले सकते हैं। अगर आप सिंगर बनकर प्रसिद्धि हासिल करना चाहते हैं तो आपको न सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर बल्कि परफार्मर बनना होगा।

 

इंस्टूमेंटलिस्ट

एक प्रोफेशनल इंस्टूमेंटलिस्ट न सिर्फ वाद्य यंत्र को सही तरह से बजाता है, बल्कि उसे एक से अधिक संगीत शैली में प्ले करने का भी अनुभव होता है। एक इंस्टूमेंटलिस्ट को दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन करने, स्टूडियो में संगीत रिकॉर्ड करने, सामाजिक कार्यक्रमों और समारोहों में एक आर्केस्ट्रा के हिस्से के रूप में प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। आपको अक्सर वाद्ययंत्र बजाने का अभ्यास करना चाहिए ताकि आप यह न भूलें कि उन्हें कैसे प्ले करना है।

 

सॉन्ग राइटर

जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है, एक सॉन्ग राइटर का मुख्य काम गीतों को लिखना है। गीतकार म्यूजिकल फिल्मस से लेकर लाइव थिएटर के लिए गीत लिखते हैं।

इसे भी पढ़ें: खेलों से जुड़ा एक अनोखा कॅरियर एथलेटिक थेरेपिस्ट

म्यूजिक प्रॉड्यूसर

म्यूजिक प्रॉड्यूसर का मुख्य काम किसी गाने या एलबम को बनाने के लिए विभिन्न कलाकारों व तकनीशियनों के साथ काम करता है और गाने का निर्माण करता है। एक गीत को आखिरी मूर्त रूप वास्तव में म्यूजिक प्रॉड्यूसर ही देता है।

 

क्रिटिक्स

क्रिटिक्स सीधे तौर पर संगीत की दुनिया से नहीं जुड़े होते, लेकिन उन्हें संगीत की गहरी समझ होती है और किसी भी संगीत का ऑडियंस पर क्या प्रभाव होगा, वह इसकी चर्चा करते हैं। वास्तव में, वह संगीतकार और दर्शकों के बीच एक पुल की तरह काम करते हैं। वे प्रिंट, ब्रॉडकास्ट, ऑनलाइन और बतौर फ्रीलांसर भी काम करते हैं।

 

वरूण क्वात्रा

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

NCERT Controversy पर PM Modi नाराज, Cabinet Meeting में जताई थी गहरी नाराजगी

Amalaki Ekadashi Puja Vidhi: आंवला पेड़ की पूजा से खुलेंगे भाग्य, जानें सही विधि और Powerful Mantra

Vinayak Damodar Savarkar Death Anniversary: सिर्फ क्रांतिकारी नहीं, हिंदुओं की 7 बेड़ियां तोड़ने वाले Social Reformer भी थे वीर सावरकर

Anandi Gopal Joshi Death Anniversary: 9 साल में शादी, 22 में मौत, पढ़ें देश की First Lady Doctor की कहानी