देखने में सुंदर और सुकून भरा है सिक्किम का यह शहर

By सिमरन सिंह | Jun 27, 2020

भारत अपनी संस्कृति के साथ-साथ कई सुंदर दृश्यों के लिए भी काफी मशहूर है। यहां के कई राज्य तो ऐसे हैं जिनकी पहचान ही उनकी खूबसूरत वादियां और शांत वातावरण है। यहां हर तरह के मौसम का आनंद उठाने के लिए विभिन्न राज्य और उनके शहर मौजद हैं। इन्ही में से एक सिक्किम है जो अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: नैनीताल में इन स्ट्रीट फूड का स्वाद एक बार जरूर चखें

अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया में प्रसिद्ध सिक्किम की राजधानी गंगटोक है। आप यहां से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चोट कंचनजंगा पर्वत भी देख सकते हैं। बेहतरीन नजारे और सिक्किम की राजधानी होने के साथ ही गंगटोक यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। आइए आपको इसी शहर के कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताते हैं...

ताशी व्यू पॅाइंट

यूं तो गंगटोक में ऐसे बहुत पॉइंट हैं जहां से आप माउंट सनिलोच और कंचनजंगा पर्वत की सुंदरता को देख सकते हैं। इन्हीं में से एक ताशी व्यू पॉइंट भी है, जहां से आप बर्फ की चादर से ढके पहाड़ों को देख सकते हैं। ये पॉइट चारों ओर से खूबसूरती से भरा हुआ है। आपको ये जगह पहाड़ों और बादलों से घिरी दिखेगी। इतना ही नहीं, आप यहां से साफ तौर पर हिमालय भी देख सकते है।

नाथुला पास

गंगटोक की खूबसूरत जगहों में से एक नाथुला पास है, जोकि भारत और चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा भी है। यहां की सीमा पर आप पास के बिना एंट्री नहीं कर सकते हैं। यहां प्रवेश करने के लिए एक परमिट की जरुरत पड़ती है। यहां आकर्षण का प्रमुख केंद्र त्सोंगमो झील है, जो इस जगह की खूबसूरती को ओर ज्यादा बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें: आनंद की अनुभूति के साथ दिल और दिमाग़ को सूकून देती है यात्रा

एमजी रोड

गंगटोक शहर का दिल कहलाया जाने वाला एमजी रोड काफी मशहूर है। एमजी रोड की खासियत है कि यहां कोई गाड़ी नहीं चलती है और इस रोड पर सिर्फ पैदल चला जा सकता है। शॅापिंग करने के लिए गंगटोक की इस प्रमुख मार्केट को सबसे अच्छा माना जाता है।

सेवेन सिस्टर्स वॅाटरफॅाल

गंगटोक में सेवेन सिस्टर्स के नाम से ये वॅाटरफॅाल काफी मशहूर है। पूरे भारत में ये वॅाटरफॅाल अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। सेवेन सिस्टर्स वॅाटरफॅाल, बरसात के मौसम और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।

इसे भी पढ़ें: पांडिचेरी में हैं तो एक बार इन चीजों को जरूर करें एक्सपीरियंस

त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री मठ

गंगटोक की जगह अध्यात्म की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यहां का त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री रॉयल पैलेस है और इसमें एक मठ भी है। इसी मठ को "त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री मठ" से जाना जाता है। अपनी खूबसूरती और आध्यात्मिकता के लिए ये मठ काफी मशहूर है। इतिहासकारों की मानें तो गंगटोक के 9वें राजा थेथुटोब नामग्याल के शासन के दौरान "त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री मठ" का निर्माण किया गया था।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच