पांडिचेरी में हैं तो एक बार इन चीजों को जरूर करें एक्सपीरियंस

Pondicherry
मिताली जैन । Jun 18 2020 4:42PM

पांडिचेरी के अपने सफर को अगर आप यादगार बनाना चाहते हैं तो वहां पर स्कूबा डाइविंग करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। अगर आपको अंडरवाटर साइट्स अपनी ओर खींचती हैं तो आप गहरे नीले समुद्र में गोताखोरी कर सकते हैं। शहर में कई डाइविंग स्कूल हैं, जहां पर आप कम वक्त में डाइविंग करना सीख सकते हैं।

पांडिचेरी एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो अक्सर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। दरअसल, यहां पर आपको ना सिर्फ नई जगहों पर घूमने व एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है। बल्कि आप यहां पर घुमक्कड़ी के दौरान कई नई चीजों को कर सकती हैं। फिर चाहे बात स्कूबा डाइविंग की हो या फिर योगा क्लॉसेज की। पांडिचेरी में रहते हुए आप कुछ ऐसे अनुभव कर सकते हैं, जो आपको ताउम्र याद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन एक्सपीरियंस के बारे में, जो आपको सिर्फ पांडिचेरी में ही होंगे−

इसे भी पढ़ें: पांगोंग झील: बर्फीले रेगिस्तान का सतरंगी इंद्रधनुष

योगंजलि नाट्यलयम में योग करना

स्वस्थ रहने के लिए अब लोग योग की राह अपनाने लगे हैं। लेकिन अगर आप योग को एक नए नजरिए से देखना चाहते हैं तो आपको योगंजलि नाट्यलयम में जाना चाहिए। पांडिचेरी में आपको विन्यास, हठ योग, बिक्रम, अष्टांग योग के विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे। वैसे तो पांडिचेरी में कई योग विद्यालय हैं, लेकिन योगंजलि नाट्यलयम 160 साल पुराना संस्थान है। यहां पर बिगनर व एडवांस दोनों ही तरह के कोर्स करने को मिलेंगे। एक अलग अनुभव के लिए आप एकांत समुद्र तटों पर जाकर योगाभ्यास कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व धरोहर में शामिल है ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जल दुर्ग गागरोन

स्कूबा डाइविंग करना

पांडिचेरी के अपने सफर को अगर आप यादगार बनाना चाहते हैं तो वहां पर स्कूबा डाइविंग करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। अगर आपको अंडरवाटर साइट्स अपनी ओर खींचती हैं तो आप गहरे नीले समुद्र में गोताखोरी कर सकते हैं। शहर में कई डाइविंग स्कूल हैं, जहां पर आप कम वक्त में डाइविंग करना सीख सकते हैं। यहां पर आपको डाइविंग गियर आसानी से किराए पर मिल जाएगा। 

कालियालय सर्फ स्कूल में सर्फिंग सीखना

पानी के ऊपर सर्फिंग करने का अपना एक अलग ही मजा है। अगर आप पांडिचेरी में हैं तो आपको एक बार सर्फिंग जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आप कालियालय सर्फ स्कूल जा सकते हैं। यह पांडिचेरी से महज 10 किमी उत्तर में सेरेनिटी समुद्र तट पर है। यहां पर बिगनर्स से लेकर सर्फिंग का शौक रखने वाले जा सकते हैं। इस कालियालय सर्फ स्कूल में बेहद कम समय में सर्फिंग करना सिखाया जाता है। आप शुरूआती पांच दिन के कोर्स को  करने के बाद पांडिचेरी में सर्फिंग का मजा ले सकती हैं। हालांकि इस पांच दिन के कोर्स को करने के लिए आपको 4300 रूपए खर्च करने पड़ेंगे।

मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़