ईकॉमर्स के साथ बेस्ट प्राइस ने छोटे किराना कारोबारियों की सुरक्षा और बचत बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

बैंगलुरु। भारत में ही विकसित फ्लिपकार्ट ग्रुप के डिजिटल बी2बी मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल ने अपने कैश-एंड-कैरी बिज़नेस बैस्ट प्राइस के सदस्यों के लिए ’ऑनलाइन शॉपिंग धमाका माह’ की शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य है देश भर के छोटे खुदरा व्यापारियों की बचत वृद्धि तथा ईकॉमर्स के माध्यम से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके दरवाज़े तक शीघ्रता से सामान पहुंचाना। बेस्ट प्राइस कैश-एंड-कैरी के सदस्य बैस्ट प्राइस ऐप और वैबसाइट के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं तथा दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं पर 15 प्रतिशत तक की छूट के साथ-साथ विविध प्रकार के उत्पादों की फ्री डिलिवरी भी प्राप्त कर सकेंगे। आदर्श मेनन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हैड - फ्लिपकार्ट होलसेल एंड वालमार्ट इंडिया, ने कहा, ’’ईकॉमर्स खरीददारी के सुरक्षित व सुविधाजनक माध्यम के तौर पर उभरी है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग धमाका माह छोटे खुदरा विक्रेताओं, किराना कारोबारियों, ओ एंड आई शॉपर्स के लिए बहुत बढ़िया मौका है अपनी बिक्री व मुनाफा बढ़ाने का। फ्लिपकार्ट होलसेल में हमारी शीर्ष प्राथमिकता है देश भर के छोटे किराना व्यापारियों की वृद्धि एवं समृद्धि और साथ में उनकी सुरक्षा पर भी हमारा पूरा ध्यान है। ईकॉमर्स के माध्यम से छोटे खुदरा विक्रेताओं के लिए कारोबार को आसान बनाने का हमारा निरंतर प्रयास रहता है तथा उपयोगी जानकारी व स्टॉक चयन द्वारा हम उनकी मांग बढ़ाने की कोशिशों में सहयोग देते हैं। हमारा मानना है कि ऑनलाइन शॉपिंग धमाका माह हमारे बैस्ट प्राइस सदस्यों की अहम बचत कराने में बहुत मददगार साबित होगा और साथ ही इस चुनौतीपूर्ण समय में उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा।’’

फ्लिपकार्ट ग्रुप के बारे में 

फ्लिपकार्ट ग्रुप भारत के अग्रणी डिजिटल कॉमर्स समूहों में से एक है और इसमें फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और फ्लिपकार्ट होलसेल शामिल हैं। 2007 में शुरु हुई फ्लिपकार्ट ने लाखों ग्राहकों, विक्रेताओं, व्यापारियों व लघु कारोबारों को इस काबिल बनाया कि वे भारत की ईकॉमर्स  क्रांति का हिस्सा बन सकें। 30 करोड़ प्रयोक्ताओं वाला फ्लिपकार्ट 80 से अधिक श्रेणियों में 15 करोड़ उत्पाद पेश करता है। भारत में ईकॉमर्स को जन-जन तक पहुंचाने, पहुंच और वहनीयता को आगे बढ़ाने, ग्राहकों को खुश करने, लाखों रोजगार पैदा करने, उद्यमियों की पीढ़ियों एवं एमएसएमई को सशक्त करने वाले कदमों से हमें जो सफलता हासिल हुई उससे हमें ऐसी चीज़ें इनोवेट करने में मदद मिली जो इस उद्योग में पहली बार हुई हैं। हमारे नए डिजिटल मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट होलसेल का हालिया लांच इसका परिचायक है कि हम भारत में किराना और एमएसएमई की वृद्धि को तेज़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फ्लिपकार्ट को कैश ऑन डिलिवरी, नो कॉस्ट ईएमआई और ईज़ी रिटर्न जैसी ग्राहक केन्द्रित पहलों के लिए जाना जाता है जिन्होंने करोड़ों भारतीयों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा पहुंचनीय व किफायती बना दिया। ऑनलाइन फैशन मार्केट में मजबूत स्थिति वाली मिंत्रा और अब फ्लिपकार्ट होलसेल के साथ फ्लिपकार्ट ग्रुप टेक्नोलॉजी के माध्यम से देश में कारोबार के तरीके को बदलने में सबसे आगे रहकर यूं ही काम करता रहेगा।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter